UP Election 2027: यूपी चुनाव से पहले टीएनपी न्यूज के ग्राउंड सर्वे ने उड़ाए बीजेपी- सपा के होश, समझे जनता का मूड
UP Election 2027: यूपी में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है और बीजेपी-सपा समेत सभी दलों की नजर जनता के मूड पर है। इसी बीच टीएनपी न्यूज ने ग्राउंड पर पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद किया और जाना कि मौजूदा सरकार के कामकाज, विपक्ष की भूमिका और 2027 के चुनाव को लेकर जनता क्या सोचती है।
रोजगार, महंगाई, सड़क, बिजली, शिक्षा और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर लोगों ने अपनी राय रखी। आखिर यूपी की जनता के मन में क्या चल रहा है और चुनाव से पहले किस मुद्दे की सबसे ज्यादा चर्चा है? देखिए TNP News का खास ग्राउंड सर्वे।
यूपी में क्या है जनता का मूड?
सवाल नंबर - 1 एसआईआर और वोट चोरी के मुद्दे पर जनता किस गठबंधन के साथ है।
एनडीए+ - 42 प्रतिशत, इंडिया+ - 39 प्रतिशत, अन्य - 19 प्रतिशत
सवाल नंबर - 2, क्या जनता अपने क्षेत्र के मौजूदगा विधायक से खुश है।
हां - 36 प्रतिशत, नहीं - 52 प्रतिशत, कह नहीं सकते - 12 प्रतिशत
सवाल नंबर - 3, किस राजनीतिक पार्टी का कितने प्रतिशत वोट का अनुमान
एनडीए+ - 43 प्रतिशत, सपा+ - 35 प्रतिशत, बीएसपी - 7 प्रतिशत, सामाजिक परिवर्तन मोर्चा - 4 प्रतिशत, अन्य - 11 प्रतिशत
सवाल नंबर - 4, ग्रामीण वोटरों की पहली पसंद कौन सी पार्टी है
बीजेपी+ - 36 प्रतिशत, सपा+ - 42 प्रतिशत, बसपा - 8 प्रतिशत, अन्य - 1 प्रतिशत
403 विधानसभा सीटों पर TNP News की नजर
टीएनपी की 18 नवंबर 2026 को प्रकाशित जानकारी के मुताबिक, चैनल उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर केंद्रित विशेष चुनावी सर्वे लेकर आया है। इसका उद्देश्य प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में मतदाताओं की राय, राजनीतिक समीकरण और चुनावी प्राथमिकताओं को समझना है।
टीएनपी न्यूज़
इस सर्वे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के कामकाज, विकास योजनाओं और स्थानीय विधायकों के प्रदर्शन जैसे पहलुओं को शामिल किया गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वांचल, अवध और बुंदेलखंड तक जनता की राय को समझने की कोशिश की जा रही है।
बता दें कि यूपी इलेक्शन को लेकर जुबानी जंग भी शुरू हो चुकी है। वहीं टीएनपी न्यूज के इस ग्राउंड सर्वे के बाद कई पार्टियों के दिल की धड़कन बढ़ गई है।