टीएनपी न्यूज़
होम / उत्तर प्रदेश चुनाव
उत्तर प्रदेश चुनाव

UP Election 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर S.T. हसन का बड़ा बयान, बोले- फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा

MADHVI TANWAR · 23 सितम्बर 2026
सपा-कांग्रेस गठबंधन

UP Vidhansabha Chunav 2027: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की चर्चाएं इस समय सियासत के गलियारों में शोर मचा रही है। कौन सी पार्टी वर्चस्व में रहेगी और किस पार्टी का शीर्ष नेता एक सामान सीटों का बटवारा करेगा।

AIMIM-INDIA गठबंधन को लेकर यूपी में सपा और कांग्रेस नेताओं के बयान आने भी शुरु हो गए है। इसी के तहत सपा नेता एस.टी. हसने के भी सीट बटवारे के मुद्दे पर बयान दिया है। एस.टी. हसन ने कहा कि किस पार्टी के साथ गठबंधन होगा या कौन सी पार्टी किस सीट से चुनाव लड़ेगी, यह करने का फैसला पार्टी के शीर्ष नेताओं के पास है।

भाजपा अध्यक्ष ने दी पश्चिमी यूपी में दस्तक

मुरादाबाद में सपा नेता एस.टी. हसन ने 'AIMIM-INDIA' गठबंधन के मुद्दे पर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन का फैसला न तो एस.टी. हसन और न ही इमरान मसूद। इसके साथ ही एस.टी.हसन ने बयान में कहा कि, किससे किसका गठबंधन होगा या कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा।

ये हमारे शीर्ष नेताओं का सवाल है। इसे लेकर किसी भी पार्टी का कोई नेता अपना फैसला नहीं सुना सकता है। बीते दिन भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने चुनावी रणनीति को मजबूत बनाने के लिए पश्चमी उत्तर प्रदेश पहुंचे। यूपी की 2 विपक्षी पार्टी सपा और कांग्रेस ने नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टी के प्रमुखों के समर्थन में बयान दिए।

विपक्ष की तरफ से जवाब देने के लिए सबसे बड़ा चेहरा राहुल गांधी 

समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन और कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, जो दोनों 2024 के लोकसभा चुनावों में सपा-कांग्रेस गठबंधन के तहत चुने गए थे, ने भाजपा का मुकाबला करने के लिए अलग-अलग नेताओं को महत्वपूर्ण बताया।

उनके ये बयान ऐसे समय आए हैं जब दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेता बार-बार एकता बनाए रखने की बात कर रहे हैं। इस समय विपक्ष की तरफ से जवाब देने के लिए सबसे बड़ा चेहरा राहुल गांधी है। राहुल गांधी भी अपनी तरफ से कड़ी मेहतनत कर माहौल को चुनावी रंग देने का प्रयास कर रहे हैं।

एस.टी. हसन ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को गठबंधन का प्रमुख नेता बताया

सपा नेताओं का कहना है कि गठबंधन के लिए राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ही गठबंधन का स्वरूप तय करेंगे। एस.टी. हसन ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को गठबंधन का प्रमुख नेता बताया। अखिलेश यादव ही भाजपा को हराने में सक्षम हैं। कांग्रेस अकेले दम पर कुछ खास हासिल नहीं कर पाएगी।

सपा को 37 और कांग्रेस को मिली थीं 6 सीटें


साल 2024 के चुनावों में सपा और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा और 43 सीटें जीतीं, जिनमें सपा को 37 और कांग्रेस को छह सीटें मिलीं। गठबंधन ने फैजाबाद सीट भी जीती, जिसमें अयोध्या भी शामिल है, जहां 2019 में भाजपा ने जीत हासिल की थी।


यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026 में मनु भाकर का जलवा, 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में बनाई जगह