UP Election 2027: ग्रामीण वोटर्स किस पार्टी को देंगे कितने प्रतिशत वोट? TNP News के सर्वे में सपा+ सबसे आगे
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव में अभी समय बाकी है, लेकिन बीजेपी, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी समेत तमाम दल अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं। इस बीच TNP News ने उत्तर प्रदेश के शहरी और ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर मतदाताओं की राय जानने के लिए ग्राउंड सर्वे किया।
TNP News ने गांवों में पहुंचकर ग्रामीण वोटर्स से सवाल किया कि अगर आज विधानसभा चुनाव होते हैं, तो वे किस राजनीतिक पार्टी को वोट देना पसंद करेंगे? सर्वे में सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, ग्रामीण मतदाताओं के बीच समाजवादी पार्टी गठबंधन (सपा+) को सबसे ज्यादा समर्थन मिलने का अनुमान है। वहीं, NDA+ दूसरे स्थान पर है।
किस पार्टी को कितने प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान?
TNP News के ग्राउंड सर्वे के मुताबिक,
किस राजनीतिक पार्टी को कितने प्रतिशत वोट का अनुमान
A. एनडीए+ 39%
B. सपा+ 40%
C. BSP 10%
D. सामािजक परवतन मोचा 3%
E. अन्य 9%
TNP News ने गांवों में पहुंचकर ग्रामीण वोटर्स से सवाल किया कि अगर आज विधानसभा चुनाव होते हैं, तो वे किस राजनीतिक पार्टी को वोट देना पसंद करेंगे? सर्वे में सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, ग्रामीण मतदाताओं के बीच समाजवादी पार्टी गठबंधन (सपा+) को सबसे ज्यादा समर्थन मिलने का अनुमान है। वहीं, NDA+ दूसरे स्थान पर है।
यह भी पढ़ें: शामली विधानसभा चुनाव 2027: हर चुनाव में बदली जनता की पसंद, जानिए जातीय समीकरण और सियासी मुकाबले की पूरी कहानी
इन आंकड़ों में सपा+ मामूली बढ़त के साथ पहले स्थान पर दिखाई दे रही है। हालांकि, यह सर्वे का अनुमान है, आधिकारिक चुनाव परिणाम नहीं।
ग्रामीणों की पहली पसंद सपा+ आखिर क्यों?
ग्रामीण इलाकों में सपा+ को समर्थन मिलने के पीछे कई मुद्दे अहम हो सकते हैं। किसानों की फसलों का उचित मूल्य, खाद-बीज और सिंचाई की समस्या, आवारा पशुओं से नुकसान, युवाओं के लिए रोजगार और सरकारी नौकरियां ग्रामीण मतदाताओं की बड़ी चिंताएं हैं।
इसके अलावा महंगाई, गांवों में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति भी चुनावी पसंद को प्रभावित कर सकती है। वहीं, अखिलेश यादव की PDA राजनीति और पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यक समुदायों के प्रतिनिधित्व का मुद्दा भी सपा की रणनीति का हिस्सा है।
2027 में ग्रामीण वोटर्स के 10 बड़े चुनावी मुद्दे
ग्रामीण मतदाताओं के लिए रोजगार और पलायन, किसानों की समस्याएं, महंगाई, आवारा पशु, सड़क-बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा, पेयजल और सिंचाई के साथ स्थानीय विधायक का रिपोर्ट कार्ड अहम मुद्दे हो सकते हैं।
क्या ग्रामीण वोटर्स बदलेंगे सत्ता का समीकरण?
TNP News के सर्वे में सपा+ को NDA+ से 1 प्रतिशत अंक अधिक समर्थन मिलने का अनुमान है। ऐसे में सवाल है कि क्या 2027 में ग्रामीण मतदाता सपा+ को बढ़त दिलाएंगे या बीजेपी अपनी योजनाओं और विकास कार्यों के दम पर मुकाबले में आगे निकलेगी? इसका फैसला चुनाव के समय ग्रामीण वोटर्स का रुख करेगा।
यह भी पढ़ें: UP विधानसभा चुनाव 2027: जानें ग्रामीण वोटरों की पहली पसंद कौन सी पार्टी है? TNP NEWS के सर्वे ने सभी को चौंकाया