टीएनपी न्यूज़
होम / उत्तर प्रदेश चुनाव
उत्तर प्रदेश चुनाव

UP Election 2027: सहयोगियों के लिए 60 से ज्यादा सीटें छोड़ेगी BJP, लेकिन सीट बंटवारे को लेकर चुनौतियां बरकरार

Ajit Kumar Singh · 11 नवम्बर 2026
UP Election 2027
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने NDA गठबंधन को मजबूत करने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। सूत्रों  के मुताबिक, बीजेपी अपने सहयोगी दलों के लिए सूबे की 403 विधानसभा सीटों में से करीब 60 से ज्यादा सीटें छोड़ने पर विचार कर रही है। पार्टी का मकसद सहयोगी दलों के जरिए जातीय और क्षेत्रीय समीकरण साधना है। इस संभावित फॉर्मूले में जयंत चौधरी की  राष्ट्रीय लोक दल (RLD), ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP), अनुप्रिया पटेल की अपना दल (एस) और संजय निषाद की निषाद पार्टी को शामिल किया जा सकता है। हालांकि, सीटों के बंटवारे को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

जातीय एवं क्षेत्रीय समीकरणों को अपने पक्ष में करना चाहती: BJP

दरअसल, बीजेपी अपने इन क्षेत्रीय दलों को साधकर राज्य के जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को पूरी तरह अपने पक्ष में करना चाहती है। भाजपा की इस रणनीति का मकसद पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल तक जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को साधना और NDA के सहयोगियों को साथ लेकर चलना है। लेकिन सीट बंटवारे की राह इतनी आसान नहीं दिख रही है। सहयोगी दल अपनी राजनीतिक ताकत और क्षेत्रीय प्रभाव के आधार पर ज्यादा-से-ज्यादा सीटों की मांग कर सकते हैं। वहीं, बीजेपी के सामने अपने कार्यकर्ताओं की दावेदारी और सहयोगियों की मांगों के बीच संतुलन बनाने की भी चुनौती होगी।

60 से ज्यादा सीटों के आंकड़ोंं पर संभावित रणनीति तय

इसके अलावा, किन सीटों पर किस दल को मौका मिलेगा, यह भी NDA गठबंधन के भीतर अहम मुद्दा बन सकता है। समाजवादी पार्टी की ओर से भी इस संभावित फॉर्मूले पर सवाल उठाए गए हैं। ऐसे में 2027 के चुनाव से पहले NDA की एकजुटता, सीटों का बंटवारा और सहयोगियों की नाराजगी दूर करना भाजपा के लिए बड़ी चुनौती होगी। फिलहाल 60 सीटों का आंकड़ा संभावित रणनीति और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। इसे लेकर अभी आधिकारिक सीट बंटवारे की घोषणा नहीं हुई है।

403 विधानसभा सीटों में से 343 सीटों पर BJP खुद चुनाव लड़ेगी

उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से 343 सीटों पर बीजेपी खुद चुनाव लड़ेगी और बाकी 60 सीटें अपने चारों सहयोगी दलों के लिए छोड़ेगी। दरअसल, बीजेपी की इस रणनीति के पीछे 2022 और 2017 के विधानसभा चुनाव के अनुभव हैं। 2022 में भाजपा ने 376 सीटों पर चुनाव लड़ा था। जबकि अपना दल (एस) को 17 और निषाद पार्टी को 10 सीटें दी गई थीं। जबकि 2017 में बीजेपी ने 384, अपना दल ने 11 और सुभासपा ने 8 सीटों पर चुनाव लड़ा था। ये भी पढ़ें-दिवाली और प्रदूषण पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- इसमें गलत क्या है?