टीएनपी न्यूज़
होम / उत्तर प्रदेश चुनाव
उत्तर प्रदेश चुनाव

UP मे 'सिर्फ 26 नहीं, सभी 403 सीटों पर कांग्रेस की चुनाव लड़ेने की तैयारी, राजेंद्र पाल गौतम बोले- अभी बातचीत जारी

Ajit Kumar Singh · 25 नवम्बर 2026
Congress SP Alliance
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (SP) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की बातचीत तेज हो गई है। सपा की ओर से कांग्रेस को 26 सीट दिए जाने का प्रस्ताव की खबर है। इसी बीच जिसे लेकर कांग्रेस  (AICC) के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा है कि दोनों दलों के बीच बातचीत केवल 26 सीटों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों को लेकर चर्चा हो रही है।

SP-कांग्रेस के बीच सीटों का फैसला आपसी सहमति से होगी

इस संदर्भ में कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच हर सीट पर विस्तार से बातचीत की जा रही है। दोनों पार्टियों का उद्देश्य मिलकर चुनाव लड़ना है। उन्होंने कहा कि बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है और सीटों का फैसला आपसी सहमति से किया जाएगा। दिल्ली में सपा और कांग्रेस नेताओं की बैठक के बाद राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि दोनों दलों के बीच सभी 403 विधानसभा सीटों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई है।उन्होंने कहा कि किसी एक सीट या सीटों की संख्या को लेकर बातचीत सीमित नहीं है। दोनों पार्टियां चाहती हैं कि उत्तर प्रदेश में एकजुट होकर चुनाव लड़ा जाए।

कांग्रेस सिर्फ 26 सीटों पर नहीं बल्कि सभी 403 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

यूपी विधानसभा चुनाव में सीटों के बटवारे को लेकर कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि सीटों के समीकरण, राजनीतिक स्थिति और चुनावी संभावनाओं को ध्यान में रखकर चर्चा की जा रही है। उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान किसी तरह की मांग रखने के बजाय आपसी सहयोग पर जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी बातचीत सभी 403 सीटों के बारे में चल रही है, न कि सिर्फ़ 26 सीटों के लिए। एक बार बातचीत फ़ाइनल हो जाने और एक दोस्ताना, सम्मानजनक समझौता हो जाने के बाद, हम सभी को बता देंगे।  

ये भी पढ़ें- DMK उदयनिधि स्टालिन का TVK सरकार पर बड़ा हमला, बोले- सत्ता में छह महीने होते हैं 'हनीमून पीरियड'