टीएनपी न्यूज़
होम / उत्तर प्रदेश चुनाव
उत्तर प्रदेश चुनाव

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा फेरबदल, 6 नए AICC सचिवों की एंट्री से बदलेगा सियासी गेम!

Rajeev Singh · 7 अगस्त 2026
UP Congress New Team

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को गति देने के लिए कांग्रेस आलाकमान ने बड़ा रणनीतिक दांव खेला है। संगठन को नए सिरे से चुस्त-दुरुस्त करने और जमीनी स्तर पर कैडर को धार देने के उद्देश्य से पार्टी ने उत्तर प्रदेश के लिए 6 नए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) सचिवों (सह-प्रभारियों) की नियुक्ति की है।

हाल ही में प्रदेश प्रभारी बदलने के बाद सह-प्रभारियों की पूरी टीम को बदलकर पार्टी नेतृत्व ने साफ संदेश दिया है कि आने वाले दिनों में प्रदेश कार्यकारिणी में भी बड़े पैमाने पर फेरबदल देखने को मिल सकते हैं।

इन 6 नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
पार्टी हाईकमान द्वारा जारी नई सूची के अनुसार, राज्य के अलग-अलग जोनों और सांगठनिक काम-काज को संभालने के लिए युवा और अनुभवी नेताओं के संतुलन के साथ निम्नलिखित 6 नए सचिव तैनात किए गए हैं, अभिषेक दत्त, कुणाल चौधरी, जगदीश चंद्र, संजीव आर्य, वरुण चौधरी, अब्दुल हन्नान यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

इन 6 निवर्तमान सचिवों की हुई छुट्टी
नई टीम की तैनाती के साथ ही कांग्रेस ने राज्य में पहले से तैनात 6 सचिवों को जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है। जिन नेताओं की छुट्टी हुई है, उनमें धीरज गुर्जर, निलांशु चतुर्वेदी, प्रदीप नरवाल, राजेश तिवारी, सत्यनारायण पटेल, तौकीर आलम का नाम शामिल है।

फैसले के राजनीतिक मायने
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उत्तर प्रदेश में लंबे समय से राजनीतिक जमीन तलाश रही कांग्रेस अब कैडर पुनर्गठन की आक्रामक रणनीति पर काम कर रही है। नई टीम में युवा ऊर्जा, प्रशासनिक अनुभव और सामाजिक संतुलन (सोशल इंजीनियरिंग) का विशेष ध्यान रखा गया है। यह पूरी टीम नए प्रदेश प्रभारी के साथ मिलकर राज्य के सभी संभागों में कार्यकर्ताओं को एकजुट करने, स्थानीय मुद्दों को उठाने और चुनावी तैयारियों को रफ्तार देने की कमान संभालेगी।

और पढे़ं: 

अशोक सिद्धार्थ के निष्कासन के बाद बसपा में बढ़ी अंदरूनी हलचल, आकाश आनंद की भूमिका पर उठे सवाल 

Written By Shailesh Yadav