अखिलेश यादव को हनुमान जी का आशीर्वाद? दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर ने बटोरी सुर्खियां
UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सभी पार्टियां अपनी तैयारियां पूरी कर चुकी है। जहां तमाम पार्टियों के कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता आम लोगों के बीच पहुंचकर लुभावने वादो की झड़ी दिखाकर अपना वोट बैंक मजबूत करने में लगी है। बीजेपी से लेकर बसपा और समाजवादी पार्टी आगामी चुनावों में जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाती दिख रही है।
ऐसे में पोस्टरों और बेनरों के जरिए भी जनता को लुभाने का प्रयास किया जा रहा है। आज यानी मंगलवार को राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के दफ्तर के बाहर एक पोस्टर ने सभी का ध्यान खींच लिया। इसमें भगवान हनुमान सपा प्रमुख अखिलेश यादव को आशीर्वाद देते दिख रहे हैं। पोस्ट पर लिखा है विजय भव:। जिसका मतलब जीत आपकी हो।
पोस्टर में भगवान हनुमान से मिला अखिलेश यादव को आशीर्वाद
साल 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक हलचल और पोस्टर वॉर तेज हो गया है। एक दूसरे के गढ़ में जाकर जनता की समस्याओं को सुनकर उन्हें पूरा करने का भी वादा किया जा रहा है। ऐसे में पार्टियां पोस्टरों और बेनरों के जरिए भी आगामी चुनावों में अपनी पार्टी की जीत को मजबूत बनाने की योजना बना रही है।
आज लखनऊ में स्थित समाजवादी पार्टी के दफ्तर के बाहर एक पोस्टर ने सभी को रुकने पर मजबूर कर दिया। पोस्टर में भगवान हनुमान, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को आशीर्वाद देते हुए दिख रहे हैं। अखिलेश यादव उनके सामने हाथ जोड़कर बैठे हैं। पोस्टर पर "विजय भव: 2027" (यानी 2027 में आपकी जीत हो) भी लिखा है।
27 में 27 हजार वोट कम करने का लक्ष्य
इससे पहले, कुछ विरोधी राजनीतिक पोस्टरों के सामने आने के बाद सपा कार्यालय के बाहर यह भक्ति भाव वाला पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है। विभिन्न पार्टियों द्वारा बयानबाजी का सिलसिला लगातार जारी है। जहां बीजेपी आगामी चुनावों में फिर से जीत का दावा कर रही है। तो वहीं अखिलेश यादव ने हर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी के 27 हजार वोट कम करने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में देखना यह होगा की आखिर किस पार्टी की राजनीतिक रणनीति जीत के लिए काम आती है।
यह भी पढ़ें: CM सी. विजय जोसेफ ने शुरू की फ्री ब्रेकफास्ट स्कीम, बच्चों के साथ बैठकर खाया खाना