टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

अमेरिका में जंगल की आग बुझाने वाले हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो पायलटों की मौत

Rajeev Singh · 9 अगस्त 2026
यह दुर्घटना उस समय हुई जब सिकोरस्की स्काईक्रेन हेलीकॉप्टर जंगल की आग पर काबू पाने के अभियान में लगा हुआ था।

वॉशिंगटन डीसी। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यूटा में जंगल की आग बुझाने के अभियान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलीकॉप्टर के दो पायलटों की मौत हो गई है।

सेवीयर काउंटी शेरिफ के अनुसार, यह दुर्घटना उस समय हुई जब सिकोरस्की स्काईक्रेन हेलीकॉप्टर जंगल की आग पर काबू पाने के अभियान में लगा हुआ था।

यह हेलीकॉप्टर फिशलेक नेशनल फॉरेस्ट में लगी आग को बुझाने के अभियान में शामिल था। दुर्घटना के बाद हेलीकॉप्टर से एक नई आग भड़क उठी, जो फैलकर पहले से लगी आग से जा मिली। अब यह आग करीब 174 वर्ग मील (लगभग 451 वर्ग किलोमीटर) क्षेत्र को अपनी चपेट में ले चुकी है।

अधिकारियों ने दोनों पायलटों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि, उन्होंने बताया कि दोनों पायलट हेलीकॉप्टर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के कर्मचारी थे। यह कंपनी अमेरिकी फॉरेस्ट सर्विस के लिए अनुबंध के तहत काम कर रही थी।

यह भी पढ़ें: परिवहन हड़ताल से पाकिस्तान की औद्योगिक गतिविधियों पर संकट

शुरुआत में अधिकारियों ने बताया था कि आग के कारण वे दुर्घटनास्थल तक पहुंचने में असमर्थ थे। बाद में बचाव और अग्निशमन दल घटनास्थल तक पहुंचने में सफल रहे और दोनों पायलटों की मौत की पुष्टि की।

Written By: Pradeep Singh