टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

ट्रंप बोले- शी जिनपिंग को पसंद आया AI का नया नाम 'Super Intelligence', अमेरिका-चीन सहयोग पर हुई चर्चा

Shailesh Yadav · 26 सितम्बर 2026
Donald Trump Xi Jinping Meeting (Photo/Reuters)

Donald Trump Xi Jinping Meeting: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ हुई अपनी बैठक को "बहुत उपयोगी" बताया। दोनों नेताओं के बीच अमेरिका-चीन के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में सहयोग समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। ट्रंप ने दावा किया कि शी जिनपिंग को उनका Artificial Intelligence की जगह "Super Intelligence" कहने का विचार पसंद आया। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर पोस्ट कर बैठक को अमेरिका और चीन दोनों के लिए बेहद सकारात्मक बताया।

Trump ने AI को बताया 'गलत नाम'
ट्रंप ने कहा कि लगभग सभी की तरह शी जिनपिंग भी AI के मौजूदा नाम को पसंद करते दिखे। उन्होंने Artificial Intelligence को "Super Intelligence" नाम देने की बात कही और इसे ज्यादा सटीक तथा महत्वपूर्ण नाम बताया। ट्रंप ने अपनी पोस्ट में कहा कि बैठक में मौजूद लोगों ने भी इस नाम को लेकर सहमति जताई।

Xi ने कहा- AI में प्रतिस्पर्धा के साथ सहयोग जरूरी
चीनी विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक के दौरान शी जिनपिंग ने कहा कि चीन और अमेरिका दोनों के पास AI की मजबूत क्षमताएं हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच प्रतिस्पर्धा के साथ सहयोग भी होना चाहिए।
शी ने कहा कि एक-दूसरे से बचने या दूरी बनाने के बजाय दोनों देशों को अपनी-अपनी ताकत का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने AI के मुद्दे पर अमेरिका और चीन के बीच लगातार बातचीत जारी रखने का प्रस्ताव रखा। इसमें AI के जोखिम और फायदे पर चर्चा के साथ इसके दुरुपयोग और गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए संयुक्त प्रयासों की बात कही गई।

'AI इंसानों के नियंत्रण में रहना चाहिए'
शी जिनपिंग ने AI के विकास को लेकर मानव-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि AI को इंसानों के नियंत्रण में रखा जाना चाहिए और इसका विकास मानवता की प्रगति तथा सकारात्मक उद्देश्यों के लिए होना चाहिए। दोनों नेताओं की बातचीत ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका और चीन अपने नए AI मॉडल पेश कर रहे हैं। साथ ही चीन के ओपन-सोर्स AI सिस्टम पर निगरानी बढ़ाने की मांग भी सामने आई है।

Taiwan पर भी ट्रंप-शी की बातचीत
बैठक के दौरान ताइवान का मुद्दा भी उठा। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिका से 'ताइवान स्वतंत्रता' का विरोध करने और ताइवान के सवाल को सावधानी से संभालने का आग्रह किया।
ट्रंप और शी जिनपिंग ने 24 सितंबर की सुबह व्हाइट हाउस में बातचीत की। शी जिनपिंग तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर पहुंचे थे। दोनों नेताओं की छह महीने से भी कम समय में यह दूसरी मुलाकात बताई गई है।