टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

ट्रंप ने शी जिनपिंग और पुतिन से की मुलाकात, आज होगी तीनों नेताओं की अहम APEC बैठक

Ajit Kumar Singh · 19 नवम्बर 2026
APEC Summit 2026
शेनझेन: चीन के शेनझेन में 33वें APEC आर्थिक नेताओं के सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात हुई। तीनों नेताओं ने हाथ मिलाकर एक-दूसरे का अभिवादन किया और अन्य वैश्विक नेताओं के साथ ग्रुप फोटो में शामिल हुए। इसके बाद तीनों के बीच ऐतिहासिक त्रिपक्षीय बैठक प्रस्तावित है।

वैश्विक व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

इस बैठक में परमाणु निरस्त्रीकरण, ईरान संघर्ष, रूस-यूक्रेन युद्ध, वैश्विक व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मुलाकात की।चीन के शेनझेन में 33वीं APEC शिखर सम्मेलन में ट्रम्प का आगमन ऐसे समय में हुआ है, जब ट्रम्प, पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच एक ऐतिहासिक त्रिपक्षीय बैठक की उम्मीदें जताई जा रही हैं।

तीनों नेता परमाणु निरस्त्रीकरण, ईरान से जुड़े मौजूदा संघर्ष पर करेंगे वार्ता

इस 33वीं APEC शिखर सम्मेलन को लेकर यह माना जा रहा है कि ये तीनों नेता परमाणु निरस्त्रीकरण, ईरान से जुड़े मौजूदा संघर्ष, वैश्विक व्यापार और रूस-यूक्रेन युद्ध जैसे मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। शेनझेन में इन तीनों बड़ी शक्तियों ने अपने राजनयिक संपर्कों को आगे बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया है। ट्रम्प के चीन पहुँचने से पहले, शी और पुतिन ने द्विपक्षीय बातचीत की। अपनी मुलाकात के दौरान, शी और पुतिन ने अपने द्विपक्षीय संबंधों की स्थिरता को दोहराया और बढ़ती अंतरराष्ट्रीय अनिश्चितताओं के बीच एक 'बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था' (multipolar world order) को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता जताई।  ये भी पढ़ें-जेल से रिहा होते ही आजम खान का बड़ा बयान, बोले- 'चुनाव नहीं इंकलाब होगा!'