टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा, NICU में लगी आग; नवजातों की मौत

Toshi Shah · 24 अगस्त 2026
Amravati hospital fire

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में सोमवार, 24 अगस्त की तड़के एक दर्दनाक हादसा सामने आया। सरकारी महिला अस्पताल के नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (NICU) में अचानक आग लगने से तीन नवजात बच्चों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य बच्चे झुलसकर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 3:30 बजे अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित NICU में हुई। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि वेंटिलेटर में अचानक खराबी आने के बाद ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद यूनिट में आग फैल गई। उस समय NICU के तीन कमरों में कुल 39 नवजात भर्ती थे।

बचाव अभियान में जुटे स्वास्थ्यकर्मी

आग लगने के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और कई बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल नवजातों को इलाज के लिए पास के सरकारी सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में भर्ती कराया गया है।

आग के कारणों का पता लगाने में जुटा प्रशासन

हादसे के बाद अस्पताल प्रशासन और संबंधित विभागों ने घटना की जांच शुरू कर दी है, ताकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

#अमरावती, महाराष्ट्र: जिला महिला अस्पताल के NICU में आग लगने से तीन नवजात बच्चों की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तड़के करीब 3:30 बजे तीसरी मंजिल पर वेंटिलेटर में विस्फोट के बाद आग लगी। अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर कई बच्चों को… pic.twitter.com/x6mbMrSCrt

— TNP NEWS (@TNPNEWS1) August 24, 2026