टीएनपी न्यूज़
होम / स्वास्थ्य
स्वास्थ्य

हड्डियां कमजोर होने से पहले अपनाएं ये आसान उपाय

Geeta Sharma · 1 अक्टूबर 2026
हड्डियां कमजोर होने से पहले अपनाएं ये आसान उपाय

हमारे शरीर को सहारा देने में हड्डियों का विशेष योगदान होता है। हड्डियों की मजबूती का एक अहम पैमाना बोन डेंसि होता है। इसमें मुख्य रूप से कैल्शियम और फॉस्फोरस शामिल होते हैं। वहीं बढ़ती उम्र, खराब लाइफस्टाइल, कम फिजिकल एक्टिविटी के कारण बोन डेंसिटी कम हो सकती है। हालांकि शुरुआत में इसका पता लगाना आसान नहीं होता, इसलिए हड्डियों की सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

बोन डेंसिटी क्या होती है?

बोन डेंसिटी यानी हड्डियों में मौजूद मिनरल्स, खासकर कैल्शियम और फॉस्फोरस, की मात्रा और हड्डियों की मजबूती से जुड़ा होता है। जब बोन डेंसिटी अच्छी होती है तो हड्डियां मजबूत रहती हैं और सामान्य चोट या दबाव को बेहतर तरीके से सह पाती हैं। वहीं, डेंसिटी कम होने पर हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है।

बोन डेंसिटी कम होने का क्या मतलब है?

हड्डियों की डेंसिटी कम होने को मुख्य रूप से ऑस्टियोपीनिया और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी स्थितियों में समझा जाता है। ऑस्टियोपीनिया में बोन डेंसिटी सामान्य से कम होती है, जबकि ऑस्टियोपोरोसिस में यह कमी अधिक हो जाती है और हड्डियों के आसानी से टूटने का जोखिम बढ़ सकता है। उम्र बढ़ने के साथ बोन डेंसिटी में कमी आती है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, बढ़ती उम्र के अलावा लंबे समय तक शारीरिक गतिविधि की कमी भी हड्डियों को प्रभावित कर सकती है।

सिंक की गंदगी होगी छूमंतर! बिना हाथ लगाए करें सफाई

शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी, कम बॉडी वेट, स्मोकिंग, अधिक अल्कोहल का सेवन और परिवार में ऑस्टियोपोरोसिस की हिस्ट्री भी जोखिम बढ़ा सकती है। कुछ स्वास्थ्य समस्याएं और लंबे समय तक इस्तेमाल की जाने वाली कुछ दवाएं भी बोनज के बाद हार्मोनल बदलावों के कारण भी हड्डियों की कमजोरी का जोखिम बढ़ सकता है।

किन लोगों में हड्डियां कमजोर होने का खतरा ज्यादा?

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो, बढ़ती उम्र के अलावा लंबे समय तक शारीरिक गतिविधि की कमी भी हड्डियों को प्रभावित कर सकती है। शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी, कम बॉडी वेट, स्मोकिंग, अधिक अल्कोहल का सेवन और परिवार में ऑस्टियोपोरोसिस की हिस्ट्री भी जोखिम बढ़ा सकती है। कुछ स्वास्थ्य समस्याएं और लंबे समय तक इस्तेमाल की जाने वाली कुछ दवाएं भी बोन डेंसिटी को प्रभावित कर सकती हैं।

हड्डियों को मजबूत रखने के लिए क्या करें?

बोन हेल्थ के लिए डाइट में कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल करें। दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स, हरी सब्जियां और अन्य कैल्शियम-रिच फूड्स मददगार हो सकते हैं। नियमित वॉकिंग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और अन्य वेट-बेयरिंग एक्सरसाइज भी उपयोगी हैं। विटामिन डी सप्लीमेंट की जरूरत हो तो डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर है।

अगर लगातार कमर या पीठ में दर्द, लंबाई कम होना या मामूली चोट में बार-बार फ्रैक्चर जैसी समस्या हो, तो डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए। बोन डेंसिटी टेस्ट से हड्डियों की स्थिति का आकलन करने में मदद मिलती है।

ये भी पढ़ें: किस राज्य में बढ़ रहे हैं छात्र आत्महत्या के मामले? देखें आंकड़े