टीएनपी न्यूज़
होम / खेल
खेल

लाइव मैच के दौरान कप्तान को लगी हाथ पर चोट, टेस्ट मैच से बाहर होने का मंडराया खतरा

Rajeev Singh · 15 अगस्त 2026
Captain Babar Azam was injured during the warm-up match in England

Test Series: इस समय भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है और इसमें इंडियन क्रिकेट टीम पहले बैटिंग करते दिखाई दे रही है। लेकिन इसी बीच एक कप्तान के चोटिल होने की खबर ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। चूंकि इंजरी के कारण कप्तान टेस्ट मैच से भी बाहर हो सकता है। तो आइए जान लेते हैं कि क्या है सारा माजरा।

लाइव मैच में लगी कप्तान को चोट

दरअसल, इस समय इंडिया-श्रीलंका के अलावा पाकिस्तान क्रिकेट टीम भी एक टेस्ट मैच खेल रही है। पाक टीम इस समय इंग्लैंड के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत से पहले इंग्लैंड की प्रोफेशनल काउंटी क्लब सिलेक्ट XI के साथ एक वॉर्म अप मैच खेल रही है और इसी मैच के दौरान बल्लेबाजी करते समय पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को हाथ पर चोट लग गई है। इसके चलते वो मैच से बाहर हो गए हैं और कब तक बाहर रहेंगे इसपर अभी भी सवाल बना हुआ है।

दाहिने हाथ में लगी है चोट

मालूम हो कि बाबर आजम को दाहिने हाथ में चोट लगी है और चोट के कारण वो 17 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट होकर पवेलियन लौट गए। उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं बताई जा रही है। लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें बाहर कर दिया गया है, ताकि उनकी चोट न बढ़े और वो समय से फिट होकर टीम को ज्वाइन कर लें।

चूंकि वो टीम के सबसे अहम खिलाड़ी हैं। हालांकि लास्ट कुछ समय से उनका बल्ला भी शांत बैठा है। ओवरऑल टेस्ट में उन्होंने कुल 4674 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ उनके बल्ले से टेस्ट में 646 रन आए हैं।

19 अगस्त से होगा पहला टेस्ट

बताते चलें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के साथ हेडिंग्ले, लीड्स में 19 अगस्त से 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेलना है। दोनों टीमों के बीच लास्ट टेस्ट सीरीज साल 2024 में पाकिस्तान में हुई थी, जिसे पाक टीम ने 2-1 से जीता था। बात करें दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़ों की तो अब तक दोनों टीमों में कुल 92 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से इंग्लैंड ने 30 और पाकिस्तान ने 23 में जीत दर्ज की है। इस दौरान 39 मैच ड्रॉ रहे हैं।

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

पहला टेस्ट: 19–23 अगस्त, हेडिंग्ले
दूसरा टेस्ट: 27–31 अगस्त, लॉर्ड्स
तीसरा टेस्ट: 9–13 सितंबर, एजबेस्टन

पाकिस्तान टेस्ट टीम का स्क्वाड

बाबर आज़म (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अली उस्मान, अज़ान अवैस, इमाम-उल-हक, खुर्रम शहज़ाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिज़वान, मुहम्मद अवैस ज़फ़र, मुहम्मद गाज़ी गोरी, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील, शान मसूद और उबैद शाह।

यह भी पढ़ें:श्रीलंकाई गेंदबाज ने खुद मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर, फिर रन आउट कर टीम ने मनाया जश्न

Written By: Anil Kumar