राज्य
'नीतीश सेतु' पर तेजस्वी यादव ने BJP को घेरा, कहा- 'क्रेडिट लेने आ रहे PM मोदी?'
Ajit Kumar Singh · 21 नवम्बर 2026
Nitish Setu
पटना: बिहार में गंगा नदी पर बने कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल 'नीतीश सेतु' को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 21 नवंबर को इस पुल का उद्घाटन करेंगे। इसे लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि पुल के निर्माण में केंद्र सरकार ने एक पैसे का भी योगदान नहीं दिया। इसके बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन कर इसका श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं।
1 साल 5 महीने पहले नीतीश कुमार ने पुल का किया था उद्घाटन
इसे लेकर RJD नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार की ओर से एक पैसा भी नहीं दिया गया है। तेजस्वी यादव ने दावा किया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने करीब एक साल पांच महीने पहले ही इस पुल का उद्घाटन कर दिया था। पुल पिछले 17 महीनों से चालू है और इस दौरान लाखों वाहन इससे गुजर चुके हैं। इस पर तेजस्वी ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब पुल पहले से चालू है तो प्रधानमंत्री इसका दोबारा उद्घाटन क्यों कर रहे हैं? क्या इसका मकसद उद्घाटन वाले बोर्ड पर प्रधानमंत्री का नाम दर्ज कराना है?
BJP की केंद्र सरकार ने एक पैसे का भी योगदान नहीं दिया
तेजस्वी यादव ने दावा किया कि सत्ताधारी पार्टी ने इस प्रोजेक्ट में कोई योगदान नहीं दिया है। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि पुल के निर्माण में BJP का एक पैसे का भी हिस्सा नहीं है। इस संदर्भ में तेजस्वी यादव ने कहा कि, "प्रधानमंत्री जी, आज बिहार आने से पहले, आपको आईने के सामने खड़े होकर खुद को अच्छी तरह से देखना चाहिए। बिहार के जिस पुल का रिबन आप काटने आ रहे हैं, उसमें आपका एक पैसा या एक कण भी योगदान क्यों नहीं है? प्रधानमंत्री जी, कृपया आज बिहार से किए गए सभी वादे और झूठ दोहराएं। क्या आप दोहराएंगे?
ये भी पढ़ें- 'नीतीश सेतु' के नामकरण पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, कहा- गुरु गोबिंद सिंह के नाम पर क्यों नहीं बना पुल?