टीएनपी न्यूज़
होम / खेल
खेल

462 रन पर सिमटी भारत की पहली पारी, देवदत्त पडिक्कल ने ठोका शतक, केएल-ध्रुव ने जड़ा पचासा

Rajeev Singh · 17 अगस्त 2026
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 462 रन बनाए हैं। पहली पारी में भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने…

IND vs SL Test: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में दो मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने स्कोर बोर्ड पर 460/9 रन लगाए थे, लेकिन तीसरे दिन सिर्फ 2 रन ही जोड़ सकी और 462 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत का अंतिम विकेट प्रसिद्ध कृष्णा के रूप में गिरा, जिन्होंने 7 गेंदों पर 2 रन बनाए। अब भारत के पास मौका होगा कि जल्दी से वह श्रीलंकाई पारी को समेटे और पहली पारी में मजबूत बढ़त बनाए, ताकि दूसरी पारी में जल्दी बल्लेबाजी करके वह दोबारा श्रीलंका को बैटिंग के लिए भूला सके।

देवदत्त पडिक्कल ने ठोका था शतक

भारत की ओर से पहली पारी में सबसे सफल बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल रहे। इस युवा बल्लेबाज ने नंबर तीन पर आकर 230 गेंदों पर 167 रन बनाए थे, जिसमें 15 चौके और एक छक्का शामिल था। देवदत्त का टेस्ट क्रिकेट में यह पहला शतक है, जो कि काफी महत्वपूर्ण मुकाकबले में आया है। इस मैच में पडिक्कल जब बल्लेबाजी करने आए थे, उस समय भारत ने सिर्फ 47 के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया था, लेकिन न सिर्फ उन्होंने अपना सैकड़ा पूरा किया, बल्कि केएल राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 151 की साझेदारी भी की। वहीं, पडिक्कल ने ऋषभ पंत के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए अहम 71 रन जोड़े थे, जिसकी बदौलत भारत पहली पारी में 462 के स्कोर तक पहुंच सका।

केएल-जुरेल ने ठोकी हाफ-सेंचुरी

देवदत्त पडिक्कल के अलावा सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के बल्ले से भी शानदार हाफ सेंचुरी देखने को मिली। पहली पारी में केएल ने 175 गेंदों पर 82 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और एक छक्का शामिल था। बता दें कि,पहली पारी के पहले दिन केएल क्रैंप्स के कारण पवेलियन लौट गए थे। केएल राहुल के अलावा ध्रुव जुरेल ने 68 बॉल पर 51 रन बनाए थे। इन दो के अलावा कप्तान शुभमन गिल ने 16, ऋषभ पंत ने 39, यशस्वी जायसवाल ने 32, रवींद्र जडेजा ने 13, मानव सुथार ने 24, मोहम्मद सिराज ने 11, कुलदीप यादव ने नाबाद 13 और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो रन बनाए। श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या ने 4 और केशरा नुवांथा ने 3 विकेट हासिल किए। वहीं, असिथा फर्नांडो ने दो विकेट अपने नाम किए।

ये भी पढ़ें- सट्टेबाजी को लेकर सख्त हुआ BCCI, राज्यों की टी20 लीग्स पर पैनी नजर, टीम मालिकों-खिलाड़ियों पर निगरानी

Written By Aman Sharma