टीएनपी न्यूज़
होम / खेल
खेल

Team India के टी20 मैचों के शेड्यूल का हुआ ऐलान, आगे इन टीमों से होगी टक्कर

Anil Kumar · 24 अगस्त 2026
Team India All T20 match schedule

Team India's T20 match schedule announced: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद से भारतीय क्रिकेट टीम ने अब तक 3 टी20 सीरीज खेली है। इंडिया ने सबसे पहले आयरलैंड फिर इंग्लैंड और लास्ट में जिम्बाब्वे के साथ टी20 सीरीज खेली। इंडियन टीम को इस दौरान 2 में हार और सिर्फ एक सीरीज में जीत नसीब हुई।

हालांकि इंडिया आने वाले सीरीजों में लगातर जीत दर्ज कर सकती है। आइए इस आर्टिकल के जरिए जान लेते हैं कि टीम इंडिया को इस साल अब किन-किन टीमों से टी20 में भिड़ना है।

इन टीमों से होगा Team India का मैच

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम को अगली टी20 सीरीज अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के साथ खेलनी है। भारत-अफगानिस्तान सीरीज सितंबर के महीने में भारतीय सरजमीं पर होने वाली है। यह सीरीज दोनों ही टीमों के लिए अहम है। इस सीरीज के बाद भारत को एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेना है और फिर इंडिया वेस्टइंडीज के साथ 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलते दिखाई देगी।

वेस्टइंडीज के बाद टीम इंडिया को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के साथ 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलनी है। यह सीरीज अक्टूबर में शुरू होकर नवंबर में खत्म होगी।

इसके बाद भारत को श्रीलंका के साथ दिसंबर में 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। कुल मिलाकर इंडिया हमें 16 टी20 मैच द्विपक्षीय सीरीज में जबकि से 1-2 मैच एशियन गेम्स 2026 में खेलते दिखाई दे सकती है। अब देखना होगा कि इंडिया इस दौरान जीत दर्ज कर सकेगी या नहीं।

यह भी पढ़ें: श्रीलंकाई सरजमीं पर ध्रुव जुरेल ने शतक जड़ किया अनोखा सेलिब्रेशन, टैटू ने खींचा सबका ध्यान

Team India के सभी टी20 मैचों का शेड्यूल

भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज

13 सितंबर: पहला टी20 (भारत बनाम अफगानिस्तान), दिल्ली
15 सितंबर: दूसरा टी20 (भारत बनाम अफगानिस्तान), दिल्ली
17 सितंबर: तीसरा टी20 (भारत बनाम अफगानिस्तान), दिल्ली।

एशियन गेम्स 2026 (नागोया, जापान)

19 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच।

भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज (अक्टूबर 2026)

6 अक्टूबर: पहला टी20 (भारत बनाम वेस्टइंडीज), लखनऊ
9 अक्टूबर: दूसरा टी20 (भारत बनाम वेस्टइंडीज), रांची
11 अक्टूबर: तीसरा टी20 (भारत बनाम वेस्टइंडीज), इंदौर
14 अक्टूबर: चौथा टी20 (भारत बनाम वेस्टइंडीज), हैदराबाद
17 अक्टूबर: पांचवां टी20 (भारत बनाम वेस्टइंडीज), बेंगलुरु।

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज (अक्टूबर – नवंबर 2026)

22 अक्टूबर: पहला टी20 (न्यूजीलैंड बनाम भारत), क्राइस्टचर्च
24 अक्टूबर: दूसरा टी20 (न्यूजीलैंड बनाम भारत), क्राइस्टचर्च
27 अक्टूबर: तीसरा टी20 (न्यूजीलैंड बनाम भारत), वेलिंगटन
30 अक्टूबर: चौथा टी20 (न्यूजीलैंड बनाम भारत), ऑकलैंड
1 नवंबर: पांचवां टी20 (न्यूजीलैंड बनाम भारत), हैमिल्टन।

भारत बनाम श्रीलंका टी20 सीरीज (दिसंबर 2026)

22 दिसंबर 2026: पहला टी20 (भारत बनाम श्रीलंका), राजकोट
24दिसंबर 2026: दूसरा टी20 (भारत बनाम श्रीलंका), कटक
27 दिसंबर 2026: तीसरा टी20 (भारत बनाम श्रीलंका), पुणे।

यह भी पढ़ें: IND vs SL 2nd Test: 503 रन पर इंडिया ने की पारी घोषित, लंका के भी गिराए 2 विकेट, ऐसा रहा मैच का हाल