पुलिस को भी सुरक्षा नहीं, तमिलनाडु में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर BJP अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने विजय सरकार को घेरा
Tamil Nadu: तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में BJP अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने विजय सरकार को कानून व्यवस्था मामले में घेरा है। उन्होंने चेंगलपट्टू में एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर कथित हमले को लेकर TVK सरकार की आलोचना की। इतना ही नहीं उन्होंने प्रशासन पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम रहने का आरोप लगाया। BJP अध्यक्ष नैनार नागेंथ्रन ने अपने सोशल मीडिया अकॉउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा- तमिलनाडु में दुखद घटना जहां पुलिस को भी सुरक्षा नहीं है। जोसेफ विजय के 'TVK' शासन में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है!
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
चेंगलपट्टू में बीते दिन गांजे के नशे में एक आदमी ने पुलिस स्टेशन के पास लोगों पर हमला किया। जब उसे पकड़ने के लिए पुलिस पहुंची तो उस आदमी ने एक सब-इंस्पेक्टर पर हमला कर उसे घायल कर दिया। मामला तेजी से राजनीति सुर पकड़ने लगा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरु हो गया। बीजेपी अध्यक्ष नैनार नागेंथ्रन ने भी आलोचना की इसी बहती गंगा में हाथ धोते हुए विजय सरकार की कड़ी निंदा की।
X पर किया पोस्ट
उन्होंने अपने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट की। जिसमें उन्होंने लिखा। चिगलपट्टू, जो चेन्नई की राजधानी है, में एक पुलिस स्टेशन के पास, गांजे के नशे में एक वहशी ने न सिर्फ़ लोगों पर हमला किया, बल्कि बीच-बचाव करने आए एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर भी चाकू से हमला किया। इस घटना से पूरे इलाके में सदमा फैल गया है। यह बात कि एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर खुद अपनी जान बचाने के लिए जूझते हुए मौत के मुंह में चला गया। इस बात का पक्का सबूत है कि तमिलनाडु में कानून-व्यवस्था कितनी बुरी तरह से खत्म हो चुकी है।
प्रशासन से नहीं संभली व्यवस्था
सीएम सी.जोसेफ विजय पर निशाना साधते हुए नागेंथ्रन ने आरोप लगाया कि TVK सरकार अपने प्रशासन में विफल रही है और अपराधियों को अब कानून या पुलिस का डर नहीं रहा। TVK सरकार अपने प्रशासन को व्यवस्थित करने में पूरी तरह से फेल हो गई है। जिससे ऐसा माहौल बन गया है जहां अपराधियों को कानून या पुलिस का कोई डर नहीं है। जनता अब बड़े-बड़े मंचों पर की जाने वाली बयानबाजी और ज़मीनी हकीकत के बीच के बड़े अंतर को अच्छी तरह समझ चुकी है।
पॉलिटिकल मैच्योरिटी
उन्होंने सरकार पर पॉलिटिकल मैच्योरिटी की कमी का आरोप लगाया। यह पब्लिक पीस को डिस्टर्ब कर रही है। उन्होंने तमिलनाडु में रोज़ाना हो रहे हिंसक अपराध इस बात का साफ़ सबूत हैं। कैसे बेसिक एडमिनिस्ट्रेटिव काबिलियत और पॉलिटिकल मैच्योरिटी से रहित लीडरशिप में पब्लिक पीस खत्म हो जाता है!
यह भी पढ़ें: ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मनाई DIWALI, भारतीय उद्यमी ने राष्ट्रपति को गिफ्ट की HANUMAN CHALISA