टीएनपी न्यूज़
होम / क्राइम प्लस
क्राइम प्लस

तामिया में वार्ड बॉय की संदिग्ध मौत, दो दिन बाद घर में मिला शव; पास में मिली शराब की बोतल

Shivani Gupta · 24 नवम्बर 2026
तामिया में वार्ड बॉय की संदिग्ध मौत, दो दिन बाद घर में मिला शव; पास में मिली शराब की बोतल

छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के तामिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ वार्ड बॉय नेपाल शाह ऊईके की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव घर के अंदर मिला। बताया जा रहा है कि शव करीब दो दिनों से घर में पड़ा था। घटनास्थल पर शराब की बोतल भी मिली है। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

21 तारीख से ड्यूटी से गायब थे वार्ड बॉय

जानकारी के अनुसार, नेपाल शाह 21 तारीख से अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे। इससे एक दिन पहले यानी 20 तारीख को बीएमओ कार्यालय की ओर से उन्हें कार्य में लापरवाही को लेकर स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया था। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी उन्हें कई बार नोटिस दिए जा चुके थे।

यह भी पढ़ें: Nvidia के CEO बने जेन्सेन हुआंग! एक दिन में 34 अरब डॉलर बढ़ी दौलत, शेयरों में ऐतिहासिक उछाल

पत्नी और तीन बच्चियां मायके में थीं

बताया जा रहा है कि नेपाल शाह पिछले कई महीनों से घर में अकेले रह रहे थे। उनकी पत्नी तीन बच्चियों के साथ मायके में थी। इसी दौरान घर में उनका शव मिला। घटनास्थल पर शराब की बोतल मिलने के बाद अत्यधिक शराब सेवन की बात भी सामने आई है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: मोतिहारी: बसंत चौक पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत की वजह का खुलासा

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वार्ड बॉय की मौत सामान्य परिस्थितियों में हुई, उन्होंने आत्महत्या की या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। तीन मासूम बच्चियों के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं, 21 तारीख से ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के दौरान विभाग की ओर से उनकी खोजखबर नहीं लिए जाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: महराजगंज जिला अस्पताल परिसर में युवती ने लगाई आग, 55 प्रतिशत झुलसी; हालत गंभीर