'ऐसी बातों को दर्जा दिया तो…', अन्नू कपूर के 'दूधिया बदन' कमेंट पर भड़कीं तमन्ना भाटिया
Tamannaah Bhatia on Annu Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने अभिनेता अन्नू कपूर के 'दूधिया बदन' वाले कमेंट पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने साफ कहा कि वह ऐसी टिप्पणियों पर ध्यान देने के बजाय अपने काम और एक्टिंग करियर पर फोकस करना पसंद करती हैं। तमन्ना का मानना है कि एक क्रिएटिव इंसान के लिए यह समझना बेहद जरूरी है कि उसे किन बातों को महत्व देना है और किन चीजों को नजरअंदाज करना है।
'क्रिएटिव लोगों का सबसे जरूरी काम है सुनना'
मीडिया से बातचीत दौरान तमन्ना ने कहा, 'मुझे लगता है कि क्रिएटिव होने के नाते हमारा सबसे जरूरी काम है सुनना। और हम जब सुनते हैं तो हम क्या चीज रखते हैं और क्या चीज फिल्टर करते हैं, इस चीज की समझ होना बहुत जरूरी है।
उन्होंने आगे कहा कि वह ऐसी टिप्पणियों पर ध्यान नहीं देतीं और अपने काम पर फोकस करती हैं। तमन्ना के मुताबिक, वह अपने एक्टिंग करियर और उस इंसान पर ध्यान देना चाहती हैं, जो वह बनना चाहती हैं।
'अपने काम को सेवा की तरह करना चाहती हूं'
तमन्ना ने अपने काम के प्रति नजरिए को साझा करते हुए कहा कि वह अपने काम को एक सेवा की तरह करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि उनका काम लोगों तक पहुंचता है, क्योंकि वह इसे सही भावना और ईमानदारी के साथ करती हैं। एक्ट्रेस के इस जवाब से साफ है कि वह बाहरी टिप्पणियों के बजाय अपने काम की गुणवत्ता को ज्यादा अहमियत देती हैं।
अन्नू कपूर ने क्या कहा था?
दरअसल, पिछले साल एक पॉडकास्ट में अन्नू कपूर से फिल्म 'स्त्री 2' के गाने 'आज की रात' में तमन्ना भाटिया के प्रदर्शन को लेकर सवाल पूछा गया था। इस पर उन्होंने तमन्ना की तारीफ करते हुए कहा था,'माशाअल्लाह, क्या दूधिया बदन है।'
उनकी इस टिप्पणी को लेकर काफी आलोचना हुई थी। इसके बाद अन्नू कपूर ने सफाई देते हुए कहा था कि हिंदी में 'दूधिया बदन' कहने पर विवाद होता है, जबकि अंग्रेजी में 'Milky Body' कहने पर शायद ऐसी प्रतिक्रिया नहीं होती। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर उनकी बात से तमन्ना को बुरा लगा है, तो वह उनसे माफी मांगने के लिए उनके पैर छूने को भी तैयार हैं।
ये भी पढ़ें: '3 शेर, आलिया भट्ट और चूहा...', रणबीर कपूर की अनोखी प्रपोजल स्टोरी सुनकर हंस पड़े अमिताभ बच्चन