टीएनपी न्यूज़
होम / खेल
खेल

दिवाली से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव, पीएम ने शेयर किया खास वीडियो

Aman sharma · 6 नवम्बर 2026
दिवाली से पहले प्रधानमंत्री से मिले सूर्यकुमार यादव, पीएम ने शेयर किया खास वीडियो

Suryakumar Yadav: भारत के पूर्व टी20आई कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद एक दिल को छू लेने वाला मैसेज शेयर किया। उन्होंने इस बातचीत को "एक धन्य और दिल को छू लेने वाला पल" बताया और सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

यह मुलाकात दिवाली से पहले हुई, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने क्रिकेटर और उनके परिवार के साथ अपनी बातचीत की एक झलक भी शेयर की। आपको बता दें कि, आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया से ड्रॉप कर दिया गया था।

सूर्या ने शेयर किया पोस्ट

पूर्व कप्तान ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें प्रधानमंत्री के साथ इस खास पल के लिए शुक्रिया अदा किया और कहा कि यह बातचीत भारत की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और साझा मूल्यों की याद दिलाती है। सूर्यकुमार ने लिखा,

Truly a blessed and heartwarming moment with the Hon’ble Prime Minister Shri Narendra Modi Ji. 🙏🏼 A beautiful reminder of our rich culture, traditions and the values that bring us together. Grateful for this special moment. Wishing everyone a very Happy and prosperous Diwali! 🪔

— Surya Kumar Yadav (@surya_14kumar) November 6, 2026

"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ सच में एक धन्य और दिल को छू लेने वाला पल। हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और उन मूल्यों की एक खूबसूरत याद जो हमें एक साथ लाते हैं। इस खास पल के लिए आभारी हूं। सभी को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

PM ने शेयर की प्यारा वीडियो

सूर्यकुमार और उनके परिवार से मिले पीएम मोदी ने छोटे बच्चों के साथ कुछ पल बिताते हुए देखा गया। वहीं, पीएम ने एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें कहा कि भगवान राम और सरयू के आने से इस साल के दिवाली सेलिब्रेशन का स्पिरिचुअल महत्व और बढ़ गया है, जिससे त्योहार का माहौल और भी पवित्र और दिव्य हो गया है।

दीपावली के माहौल में राम और सरयू का आगमन हुआ है। इससे दीपावली का वातावरण और भी पावन एवं दिव्य हो गया है। @surya_14kumar https://t.co/B6vwr35Iwm

— Narendra Modi (@narendramodi) November 6, 2026

"दिवाली के माहौल में, राम और सरयू का आना हुआ है। इससे दिवाली का माहौल और भी पवित्र और दिव्य हो गया है।" इस वीडियो में एक छोटी बच्ची के साथ पीएम मोदी नजर आ रहे हैं। यह वीडियो प्रशंसकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

2026 में खेले थे आखिरी मैच

भारत के पूर्व टी20आई कप्तान सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के लिए आखिरी बार टी20 विश्व कप 2026 में खेलते नजर आए थे। इस प्रतियोगिता को भारत ने जीता था, लेकिन अगली ही टी20आई सीरीज में उनको टीम इंडिया से ड्रॉप कर दिया गया। उनके खराब प्रदर्शन के चलते चयनकर्ताओं ने उनको टीम से बाहर किया था और उनकी जगह श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बनाया गया।

आपको बता दें कि, सूर्या 2022 और 2023 में आईसीसी मेन्स टी20आई क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीत चुके हैं। सूर्या अक्टूबर 2022 में आईसीसी मेन्स टी20आई बैटिंग रैंकिंग में नंबर 1 पोजीशन पर पहुंचे और जनवरी 2023 में करियर के सबसे ज्यादा 910 रेटिंग पॉइंट्स हासिल किए, जो इस फॉर्मेट में अब तक के सबसे ज्यादा रिकॉर्ड में से एक है।

ये भी पढ़ें- नेपाल में होगा ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ, 4 दिसंबर से शुरू होगी प्रतियोगिता, ये टीमें लेंगी हिस्सा