टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

परिसीमन बिल पर समर्थन DMK और NCP-SP की ऐतिहासिक गलती: इमरान मसूद

Ajit Kumar Singh · 28 नवम्बर 2026
delimitation bill
सहारनपुर: केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन बिल को लेकर देश में राजनीतिक बयानबाजी काफी तेज हो गई है। इस प्रस्तावित महिला आरक्षण और परिसीमन बिल से देश में एक बड़े चुनावी और राजनीतिक बदलाव शुरू होने की संभावना है और संसद के आगामी विशेष सत्र में बिल को पेश किए जाने की तैयारी चल रही है। इस राजनीतिक बदलाव को लेकर विपक्षी दलों में नाराजगी एवं मतभेद है। इसी बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने DMK और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-SP)   के संभावित समर्थन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

DMK और NCP-SP की राजनीतिक अस्तित्व के लिए खतरा

इस संदर्भ में इमरान मसूद ने कहा कि संसद के आगामी विशेष सत्र  में अगर परिसीमन बिल पेश होता है और DMK एवं NCP-SCP उसका समर्थन करते हैं, तो यह एक ऐतिहासिक गलती होगी।इसे लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि, उन्हें नहीं पता कि DMK और NCP-SP किन कारणों से परिसीमन बिल का समर्थन करने पर विचार कर रही हैं, लेकिन DMK के लिए ऐसा करना ऐतिहासिक गलती साबित होगी। जहां तक ​​NCP की बात है, ऐसा कदम उनके वजूद को ही खतरे में डाल सकता है। यह उनके लिए सबसे ज़्यादा नुकसानदायक साबित होगा।NCP-SP के परिसीमन बिल समर्थन पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि ऐसा कदम NCP-SP के राजनीतिक अस्तित्व के लिए खतरा बन सकता है। 

10 दिसंबर से सहारनपुर से शुरू होगी पार्टी की कैंपेन 

इसके साथ ही इमरान मसूद ने कहा कि पार्टी आने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपना कैंपेन 10 दिसंबर को सहारनपुर से शुरू कर सकती है। उन्होंने भरोसा जताया कि यह प्रोग्राम राज्य में उनके चुनाव कैंपेन की शुरुआत होगी। विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों को लेकर उन्होंने कहा कि, यह लगभग तय है कि हम 10 दिसंबर को सहारनपुर से अपना कैंपेन शुरू करेंगे। समाजवादी पार्टी (SP) के साथ सीट-शेयरिंग के सवाल पर इमरान मसूद ने कहा कि यह मामला दोनों पार्टियों के बीच बातचीत से सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि, सीट-शेयरिंग का मामला एक बार बैठकर इस पर बात करने के बाद सुलझा लिया जाएगा।  

ये भी पढ़ें-  परिसीमन से बदलेगा देश का राजनीतिक नक्शा? 850 सीटें और महिला आरक्षण पर केंद्र का दांव, जानें मोदी सरकार का प्लान