टीएनपी न्यूज़
होम / खेल
खेल

श्रेयस अय्यर से सुनील गावस्कर ने पूछे तीखे सवाल, पूर्व खिलाड़ी ने निकाली भड़ास

Aman sharma · 10 अक्टूबर 2026
श्रेयस अय्यर से सुनील गावस्कर ने पूछे तीखे सवाल

Sunil Gavaskar: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला गया था, जहां मेहमान टीम ने रिकॉर्ड 250 रन का लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच दिया।

यह पहला मौका था, जब कैरेबियन टीम ने टी20आई में इतना बड़े टारगेट को सफलतापूर्वक हासिल किया था। वहीं, इस मैच के बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने भारतीय टीम की कप्तानी और गेंदबाजी पर गंभीर सवाल उठाए। साथ ही उन्होंने भारतीय गेंदबाजों को भी आड़े हाथों लिया।

मयंक को ओवर नहीं देने पर भड़के गावस्कर

वेस्टइंडीज के लिए गेम का अहम मोड कुलदीप यादव का 17वां ओवर था, जहां पर कैरेबियन बल्लेबाजों ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 24 रन बटोर लिए। लेकिन इसपर पूर्व टेस्ट कप्तान सुनील गावस्कर का मानना था कि यह ओवर मयंक यादव को देना चाहिए था, जो शानदार गेंदबाजी कर रहे थे। गावस्कर ने कहा, 

‘’मयंक की इकॉनमी रेट लगभग 12 रन प्रति ओवर की थी और उस समय वेस्टइंडीज को इससे अधिक रन चाहिए थे। इसलिए अगर उन्होंने विकेट निकाल लिया होता तो मैच भारत के पक्ष में जा सकता था।’’

कुलदीप को 9वें ओवर में देनी चाहिए थी गेंदबाजी

सुनील गावस्कर ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में सवाल उठाते हुए कहा कि मुझे लगता है कि शिवम दुबे को पारी के 9वें ओवर में गेंदबाजी पर बुलाना सही फैसला नहीं था, बल्कि उनकी जगह कुलदीप यादव को लाना एक बेहतर विकल्प हो सकता था।

Captaincy comes with pressure, setbacks and tough phases. 💪🔥 Shreyas Iyer opens up about handling the pressure of leadership, dealing with losses and navigating challenging phases as a captain. Watch him in #INDvWI, 1st T20I 👉 TUE, 6th OCT, 6 PM https://t.co/cNlHck63KH

— Star Sports (@StarSportsIndia) October 6, 2026

आपको बता दें कि, कुलदीप यादव ने मैच में 4 ओवर डाले थे, जिसपर उन्होंने 53 रन लुटाए और शेरफेन रदरफोर्ड का कीमती विकेट लिया। हालांकि, जब तक शेरफेन आउट हुए, तब मैच भारत के हाथ से निकल चुका था और वेस्टइंडीज ड्राइविंग सीट पर अपना कब्जा कर चुका था।

मैच में संघर्ष करती थी टीम इंडिया

टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 249 रन का शानदा स्कोर खड़ा किया था। इसपर गावस्कर ने कहा कि मुझे पहले लगा था कि 235-240 का स्कोर यहां काफी अच्छा है और बल्लेबाजों ने इससे ज्यादा 249 रन बनाए।

उन्होंने उम्मीद से बढ़कर अच्छा कार्य किया। लेकिन गेंदबाज अच्छा परफॉर्मेंस नहीं दे सके। गावस्कर ने भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल पर भी सवाल उठाए और कहा कि उनसे सवाल पूछना चाहिए कि वह क्या उम्मीद कर रहे थे।

ये भी पढ़ें- भारत-वेस्टइंडीज मैच के बाद गेंदबाजों पर उठी अंगुली तो भड़के कोच गंभीर, बोले- पिच ने बिगाड़ा खेल!