टीएनपी न्यूज़
होम / स्वास्थ्य
स्वास्थ्य

कब्ज से हैं परेशान? दवाई से पहले आजमाएं ये 5 असरदार घरेलू नुस्खे!

Geeta Sharma · 17 नवम्बर 2026
कब्ज से हैं परेशान?

Home Remedies For Constipation: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, खराब लाइफस्टाइल और रोज शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण कब्ज की समस्या होना आम बात हो गई है।

कई लोगों को सुबह उठने के बाद भी पेट ठीक से साफ नहीं होता। पेट में भारीपन, गैस, फूलना और बेचैनी महसूस होती है। ऐसे में लोग तुरंत कब्ज की दवाइयों या चूर्ण का सहारा लेने लगते हैं।

हालांकि, हर बार दवाई की जरूरत नहीं होती। कुछ आसान घरेलू उपाय और अच्छी आदतें भी कब्ज से राहत दिलाने में मदद कर सकती हैं।

सुबह उठते ही पिएं गुनगुना पानी

दिन की शुरुआत एक गिलास हल्के गुनगुने पानी से करें। इससे शरीर में पानी की कमी दूर करने और मल को नरम रखने में मदद मिल सकती है। ध्यान रखें कि पानी पीने का सही समय आपकी सुविधा पर निर्भर करता है।

रात का खाना रखें हल्का

देर रात भारी भोजन करने से पाचन संबंधी परेशानी बढ़ सकती है। कोशिश करें कि सोने से 2-3 घंटे पहले खाना खा लें। खाने में खिचड़ी, दलिया, दाल, रोटी और हरी सब्जियां शामिल करें।

पपीता और अमरूद को बनाएं डाइट का हिस्सा

पपीता और अमरूद फाइबर से भरपूर फल हैं। इनका नियमित सेवन मल त्याग को आसान बनाने में मदद कर सकता है। इन्हें नाश्ते या दिन के किसी अन्य समय खाएं।

अलसी और इसबगोल से लें फाइबर

अलसी में फाइबर होता है, जो पाचन के लिए फायदेमंद है। वहीं, इसबगोल की भूसी कब्ज में राहत देने में मदद कर सकती है। इसे पर्याप्त पानी के साथ लें और इस्तेमाल से पहले डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह लें।

अजवाइन-सौंफ के साथ बढ़ाएं पानी की मात्रा

अजवाइन और सौंफ का सेवन कुछ लोगों को गैस और पेट की असहजता में आराम दे सकता है। इसके अलावा दिनभर पर्याप्त पानी पिएं और रोजाना 20-30 मिनट टहलने की आदत डालें।

कब डॉक्टर को दिखाना जरूरी है?

वहीं कब्ज में फाइबर, पर्याप्त पानी, नियमित व्यायाम और सही दिनचर्या ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। त्रिफला या अन्य हर्बल नुस्खे हर व्यक्ति के लिए सुरक्षित या जरूरी नहीं होते है। अगर कब्ज लंबे समय तक बनी रहे या पेट में तेज दर्द, उल्टी, मल में खून, बिना वजह वजन कम होना जैसी परेशानी हो, तो घरेलू नुस्खों पर निर्भर न रहें और डॉक्टर से संपर्क करें।

ये भी पढ़ें: अनोखे आइडिया ने बदली 2000 बच्चों की किस्मत, मिला प्रतिष्ठित डायना अवार्ड!