टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

नेपाल के कोशी में भूकंप के तेज झटके, 5.3 रही तीव्रता

Ajit Kumar Singh · 24 नवम्बर 2026
nepal earthquake
नेपाल: नेपाल के कोशी प्रांत में मंगलवार, 24 नवंबर को सुबह करीब 7:02 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर था। इसका केंद्र कोशी प्रांत के लेलेप के पास बताया गया है।

नेपाल के साथ भारत में भी हिली धरती

नेपाल के साथ-साथ भारत के कई हिस्सों जैसे सिक्किम, उत्तर बंगाल (जलपाईगुड़ी सहित), बिहार, असम और मेघालय तथा भूटान व चीन के कुछ क्षेत्रों में भी झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटकों से इलाके में हलचल मच गई। हालांकि, फिलहाल भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान या लोगों के घायल होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। भूकंप के प्रभाव और संभावित नुकसान को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

किसी बड़े नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, भूकंप से जान-माल या किसी बड़े नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है। दरअसल, नेपाल भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र में आता है। यहां भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों के बीच होने वाली हलचल के कारण समय-समय पर भूकंप आते रहते हैं।  

ये भी पढ़े्ं- BJP किसी भी तरह से 'परिसीमन बिल' पास करवाने की फ़िराक़ में: कांग्रेस नेता राशिद अल्वी