Strait of Hormuz में भारत की एंट्री से मची खलबली, जानें सबकुछ
Strait of Hormuz: नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन ने सोमवार को बताया कि भारतीय नौसेना के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के पास क्यों तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय व्यापारिक जहाजों को भरोसा दिलाना, जरूरत पड़ने पर मदद देना और उन्हें ऐसे समुद्री इलाकों से सुरक्षित निकालना है, जिन्हें अक्सर युद्ध क्षेत्र माना जाता है।
ANI नेशनल सिक्योरिटी समिट 3.0' को संबोधित करते हुए, एडमिरल स्वामीनाथन ने कहा कि भारतीय नौसेना ने 'ऑपरेशन ऊर्जा सुरक्षा' के तहत उत्तरी अरब सागर में जहाज तैनात किए हैं। इनमें से एक जहाज को ओमान की खाड़ी के मुहाने के पास तैनात किया गया है, ताकि समुद्री गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और होर्मुज जलडमरूमध्य से बाहर निकलने वाले भारतीय व्यापारिक जहाजों की मदद की जा सके।
कृष्ण स्वामीनाथन के बयान से बढ़ी हलचल
नौसेना प्रमुख ने कहा, तैनात जहाज नियमित गश्त करता है, अपने स्थान पर बना रहता है और इलाके की गतिविधियों पर नज़र रखता है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि भारतीय व्यापारिक जहाजों को ज़रूरत पड़ने पर मदद मिल सके।
आपकी प्रीमियम बाइक और MAK लुब्रिकेंट्स।
यह वाकई एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। MAK लुब्रिकेंट्सMAK इसे मुमकिन बनाता है। नौसेना प्रमुख ने कहा, "कई बार मदद के लिए अनुरोध आए हैं। हमने अपने जहाज को मुख्य रूप से इस मिशन के साथ तैनात किया है ताकि भारतीय व्यापारिक जहाजों को यह भरोसा दिलाया जा सके कि भारतीय नौसेना वहां मौजूद है।
स्ट्रेज ऑफ होर्मुज से गुजरते समय किसी को भी मदद की ज़रूरत पड़ती है, तो हम वहां मौजूद रहते हैं। हम उन्हें उस इलाके से सुरक्षित बाहर निकालते हैं, जिसे अक्सर एक 'युद्ध क्षेत्र' (battle zone) के रूप में देखा जाता है।"
भारत के लिए क्यों अहम है Strait of Hormuz?
Strait of Hormuz फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है। दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा परिवहन मार्गों में इसकी गिनती होती है। इस रास्ते से बड़ी मात्रा में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस का अंतरराष्ट्रीय व्यापार होता है।
भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए बड़े पैमाने पर आयात पर निर्भर है। ऐसे में इस समुद्री रास्ते पर किसी भी तरह की रुकावट का असर भारत की तेल और गैस आपूर्ति, शिपिंग खर्च और अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है।
यह भी पढ़े - चूल्हे ठंडे, भूख से बेहाल आवाम, Pakistan में गैस संकट से हाहाकार! शहबाज सरकार की खुली पोल