टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

फिर दहला Strait of Hormuz, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी, पढ़े पूरी रिपोर्ट

Anurag Kumar Tripathi · 18 नवम्बर 2026
Strait of Hormuz

Strait of Hormuz: केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि बुधवार को फारस की खाड़ी में, होर्मुज जलडमरूमध्य के पास, लाइबेरिया के झंडे वाले एक कच्चे तेल के टैंकर (क्रूड ऑयल टैंकर) पर हमला किया गया। इस जहाज पर तीन भारतीय नाविक सवार थे। उन्होंने बताया कि सभी भारतीय चालक दल के सदस्य और जहाज पर मौजूद बाकी सभी लोग सुरक्षित हैं।

सोनोवाल ने 'X' पर एक पोस्ट में बताया कि 18 नवंबर को 'MT NAVIG8 MESSI' नामक जहाज को निशाना बनाया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि एक भारतीय अधिकारी को प्राथमिक उपचार और चिकित्सीय जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

हमले को लेकर केंद्रीय मंत्री ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 18 नवंबर को, फारस की खाड़ी में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास, लाइबेरिया के झंडे वाले कच्चे तेल के टैंकर 'एमटी नेविगेट मेसी' (MT NAVIG8 MESSI) पर एक प्रोजेक्टाइल (मिसाइल या रॉकेट जैसा हथियार) से हमला किया गया। इस जहाज पर 3 भारतीय नाविक सवार थे।

सभी 3 भारतीय नागरिकों सहित जहाज का पूरा क्रू सुरक्षित है और किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। एक भारतीय अधिकारी को प्राथमिक उपचार और मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

हम लगातार स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं और जहाज प्रबंधन कंपनी के साथ लगातार संपर्क में हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हमारे नाविक सुरक्षित रहें, उन्हें उचित चिकित्सा देखभाल मिले और वे पूरी तरह ठीक रहें।

दो दिन पहले भी निशाने पर आया था भारतीय नाविकों वाला टैंकर

होर्मुज स्ट्रेट में यह घटना ऐसे समय हुई है, जब 16 नवंबर को पनामा के झंडे वाले LPG टैंकर MT TARA GAS पर भी मिसाइल हमला हुआ था। इस जहाज पर 24 भारतीय नागरिक समेत कुल 25 क्रू सदस्य सवार थे।

इस घटना को लेकर विदेश मंत्रालय ने 17 नवंबर को जानकारी दी थी कि 24 भारतीय नागरिकों में से 21 को सुरक्षित ओमान के खासाब तट पर पहुंचाया गया, जबकि दो घायल भारतीय नाविकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक भारतीय नागरिक अब भी लापता बताया गया। भारत ने इस हमले की कड़ी निंदा की थी।

यह भी पढ़े - 'यह कैसा अजीब देश..' Bilawal Bhutto ने मुल्क की खोल दी पोल पट्टी, इमरान खान की किया जिक्र