टीएनपी न्यूज़
होम / उत्तर प्रदेश चुनाव
उत्तर प्रदेश चुनाव

UP Election 2027: आगरा की 9 विधानसभा सीटों पर BJP का कब्जा, क्या 2027 में एत्मादपुर में फिर से वापस लौटेगी बीजेपी

Shivani Gupta · 26 नवम्बर 2026
UP Election 2027 (AI IMAGE)

ब्रज की धरती आगरा... ताजमहल की पहचान के साथ-साथ सियासत के लिहाज से भी उत्तर प्रदेश का एक अहम जिला माना जाता हैं। यहां शहर की राजनीति है, तो देहात के अपने मुद्दे भी हैं। कहीं व्यापारियों और शहरी मतदाताओं का प्रभाव है, तो कहीं किसान, जाट, ठाकुर, दलित और पिछड़े वर्गों का समीकरण चुनावी नतीजों को प्रभावित भी करता है। 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जिले की सभी नौ सीटों पर जीत दर्ज की थी, लेकिन 2027 की राह में उसके सामने अपनी इस बढ़त को कायम रखने की चुनौती होगी।

आगरा जिले में कुल नौ विधानसभा क्षेत्र हैं

आगरा जिले में कुल नौ विधानसभा सीटें हैं। इनमें एत्मादपुर, आगरा कैंट, आगरा दक्षिण, आगरा उत्तर, आगरा ग्रामीण, फतेहपुर सीकरी, खेरागढ़, फतेहाबाद और बाह शामिल हैं। आगरा कैंट और आगरा ग्रामीण अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटें हैं।

आगरा जिला- 9 विधानसभा सीटें

  • एत्मादपुर
  • आगरा कैंट (अनुसूचित जाति आरक्षित)
  • आगरा दक्षिण
  • आगरा उत्तर
  • आगरा ग्रामीण (अनुसूचित जाति आरक्षित)
  • फतेहपुर सीकरी
  • खेरागढ़
  • फतेहाबाद
  • बाह

एत्मादपुर का राजनीतिक चरित्र

एत्मादपुर में बीजेपी की लगातार दो जीत ने पार्टी को मजबूत स्थिति में जरूर पहुंचाया है लेकिन इस सीट पर जीत की राह आसान नहीं है। यहां स्थानीय नेतृत्व की स्वीकार्यता, ग्रामीण इलाकों में विकास कार्यों की स्थिति और बुनियादी सुविधाओं को लेकर मतदाताओं की नाराजगी चुनावी नतीजों पर असर डाल सकती है। बीएसपी ने सर्वेश बघेल को उम्मीदवार घोषित कर मुकाबले को नया राजनीतिक आयाम देने की कोशिश की है। ऐसे में 2027 में बीजेपी के सामने अपनी मौजूदा बढ़त बरकरार रखने की चुनौती होगी, जबकि विपक्ष इस चुनाव को सत्ता विरोधी माहौल और स्थानीय मुद्दों से जोड़ने की कोशिश करेगा।

  • एत्मादपुर विधानसभा सीट पर 2007 में परिसीमन से पहले की अनुसूचित जाति आरक्षित सीट पर बीएसपी के नारायण सिंह ने बीजेपी की बेबी रानी मौर्य को 9,623 वोटों से हराया था।
  • 2012 में बीएसपी के डॉ. धर्मपाल सिंह ने सपा के डॉ. प्रेम सिंह बघेल को 8,504 वोटों से शिकस्त दी।
  • 2017 में बीजेपी के राम प्रताप सिंह ने बीएसपी के डॉ. धर्मपाल सिंह को 47,255 वोटों से हराया। 2022 में बीजेपी के डॉ. धर्मपाल सिंह ने बीएसपी के प्रबल प्रताप सिंह को 47,924 वोटों से मात दी।

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का 'PDA का प्रणपत्र', आजम खान बोले- नई सुबह आने वाली है

जातीय समीकरण

  • जातीय समीकरणों के अनुमानों के मुताबिक,
  • ठाकुर मतदाताओं की संख्या करीब 80 हजार
  • बघेल मतदाताओं की 55 से 65 हजार
  • दलित मतदाताओं की 45 से 60 हजार 
  • यादव मतदाता करीब 20 से 30 हजार
  • ब्राह्मण करीब 25 हजार
  • मुस्लिम और जाट करीब 20-20 हजार
  • कुशवाहा करीब 15 हजार
  • वैश्य मतदाता करीब 10 हजार

स्थानीय मुद्दे

पेयजल संकट, खारे पानी की समस्या, खराब सड़कें, जलभराव, रोजगार और ग्रामीण विकास हैं।

एत्मादपुर का चुनावी इतिहास

वर्ष 2007 का चुनावी परिणाम

(परिसीमन से पहले अनुसूचित जाति आरक्षित)


विजेता- नारायण सिंह (बीएसपी)
उपविजेता- बेबी रानी मौर्य (बीजेपी)
जीत का अंतर- 9,623 वोट

वर्ष 2012 का चुनावी परिणाम

विजेता- डॉ. धर्मपाल सिंह (बीएसपी)
उपविजेता- डॉ. प्रेम सिंह बघेल (एसपी)
जीत का अंतर- 8,504 वोट

वर्ष 2017 का चुनावी परिणाम

विजेता- राम प्रताप सिंह (बीजेपी)
उपविजेता: डॉ. धर्मपाल सिंह (बीएसपी)
जीत का अंतर- 47,255 वोट

वर्ष 2022 का चुनावी परिणाम

विजेता- डॉ. धर्मपाल सिंह (बीजेपी)
उपविजेता- प्रबल प्रताप सिंह (बीएसपी)
जीत का अंतर- 47,924 वोट

यह भी पढ़ें: लखनऊ रैली में ओवैसी का PM मोदी और CM योगी पर हमला, बोले- 'आपके दिन खत्म होने वाले हैं'

एत्मादपुर के जातीय समीकरण

प्रभावशाली मतदाता वर्ग

ठाकुर- करीब 80 हजार
बघेल- करीब 55 से 65 हजार
दलित- करीब 45 से 60 हजार

चुनावी नतीजों को प्रभावित करने वाले अन्य वर्ग

यादव- करीब 20 से 30 हजार
ब्राह्मण- करीब 25 हजार
मुस्लिम- करीब 20 हजार
जाट- करीब 20 हजार
कुशवाहा- करीब 15 हजार
वैश्य- करीब 10 हजार

प्रमुख स्थानीय मुद्दे

खारे पानी की समस्या और पेयजल संकट
खराब सड़कें और जलभराव
रोजगार और ग्रामीण विकास

एत्मादपुर में बीजेपी के सामने अपनी चुनावी बढ़त को बचाने की चुनौती होगी... वहीं विपक्ष की कोशिश होगी कि स्थानीय समस्याओं को चुनावी मुद्दा बनाकर मुकाबले को दिलचस्प किया जाए।

यह भी पढ़ें: 'मुझे प्रधानमंत्री बना दें', आजम खान ने ओवैसी-चंद्रशेखर की रैली में कसा तंज