टीएनपी न्यूज़
होम / देश
देश

लालकृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, लिखा खास लेख

Ajit Kumar Singh · 8 नवम्बर 2026
Advani 100th Year

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री, भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी आज 8 नवंबर 2026 अपना 99वां जन्मदिन मनाते हुए अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक विशेष आलेख लिखकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके प्रेरणादायी सफर को याद किया है।

PM मोदी ने आडवाणी के 100वें वर्ष पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया X पर ट्वीट करते हुए लिखा कि "आज, 8 नवंबर, एक ऐतिहासिक दिन है। आदरणीय एल.के. आडवाणी जी अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। इस विशेष अवसर पर, मैं उन्हें बधाई देता हूँ।“

आडवाणी के जीवन पर PM मोदी ने लिखा लेख

PM मोदी ने कहा कि, मैंने एक लेख लिखा है, जिसमें मैंने भारत के प्रति उनके अमूल्य योगदान को रेखांकित किया है। मैंने उनके जीवन के सफर को याद किया है। चाहे वह बंटवारे की विभीषिका को झेलकर फिर से जीवन की शुरुआत करना हो, जनसंघ को मजबूत करना और भाजपा का निर्माण करना हो, आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए खड़े होना हो, सोमनाथ से अयोध्या तक रथ यात्रा का नेतृत्व करना हो, या फिर सरकार में रहकर देश की सेवा करना हो।

एक बेहतरीन लेखक के रूप में उनकी पहचान

प्रधानमंत्री मोदी कहा कि मैंने आडवाणी जी के अन्य पहलुओं के बारे में भी लिखा है, जैसे कि उनका पढ़ने का गहरा शौक, संस्कृति और सिनेमा के प्रति उनका प्रेम, एक बेहतरीन लेखक के रूप में उनकी पहचान, और भी बहुत कुछ।

ये भी पढ़ें-तेलंगाना: CM रेवंत रेड्डी का KTR पर तंज, बोले- ‘लोमड़ी कभी बाघ नहीं बन सकती!’