Saudi Arabia जाने वालों की बढ़ी मुश्किलें! कई उड़ानें रद्द, एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें अपडेट
Saudi Arabia: अगर आप भी सऊदी अरब जाने की सोच रहे है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बीच IndiGo, Air India और Akasa Air समेत कई एयरलाइंस ने सऊदी अरब के लिए अपनी उड़ानों को रद्द करने या उनके संचालन पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया है।
माना जा रहा है कि इस फैसले से बड़ी संख्या में यात्रियों की चिंता बढ़ सकती है। सऊदी अरब में काम, पढ़ाई और कारोबार के सिलसिले में बड़ी संख्या में भारतीय रहते है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी जानकारी।
सऊदी अरब की उड़ानें क्यों हो रही है रद्द
दरअसल, सऊदी अरब और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति बिगड़ने के बाद हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। यमन के हूती विद्रोहियों की ओर से किए गए मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद रियाद एयरपोर्ट के संचालन पर भी असर पड़ा।
हूती विद्रोहियों के इस हमले में 1 भारतीय की भी मौत हो गई थी। यही कारण है कि विमान कंपनियों द्वारा लगातार उड़ानों को रद्द किया जा रहा है।
इंडिगो ने इस तारीख तक रद्द की सभी उड़ाने
इंडिगो ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, यात्रा परामर्श सऊदी अरब में बदलती परिस्थितियों का सावधानीपूर्वक आकलन करने के बाद, रियाद, जेद्दा, दम्माम और मदीना से आने-जाने वाली उड़ानें 24 अक्टूबर 2026 (इस तारीख सहित) तक रद्द कर दी गई हैं।
Travel Advisory Following a careful assessment of the evolving situation in Saudi Arabia, flights to and from Riyadh, Jeddah, Dammam and Madinah stand cancelled until 24 October 2026 (inclusive). Timely notifications are being sent to affected customers using the contact details provided at the time of booking. Customers who have booked through travel partners are requested to contact them directly for assistance. The safety and well-being of our customers and crew remain our highest priority.
— IndiGo (@IndiGo6E) October 15, 2026
प्रभावित ग्राहकों को बुकिंग के समय दी गई संपर्क जानकारी के माध्यम से समय रहते सूचित किया जा रहा है।
जिन ग्राहकों ने ट्रैवल पार्टनर्स के ज़रिए बुकिंग की है, उनसे अनुरोध है कि वे सहायता के लिए सीधे अपने ट्रैवल पार्टनर से संपर्क करें। हमारे ग्राहकों और क्रू की सुरक्षा और भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी
एयर इंडिया ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, सऊदी अरब में बदलती परिस्थितियों को देखते हुए, रियाद, दम्माम और जेद्दा से आने-जाने वाली एयर इंडिया की सभी उड़ानें 20 अक्टूबर 2026 तक रद्द कर दी गई हैं। हम हालात पर लगातार नज़र रखे हुए हैं और उड़ानों को सुरक्षित रूप से फिर से शुरू करने के लिए स्थिति का लगातार आकलन कर रहे हैं।
#TravelAdvisory In view of the evolving situation in Saudi Arabia, all Air India flights to and from Riyadh, Dammam and Jeddah stand cancelled until 20 October 2026. We are closely monitoring developments and continuously assessing the situation to ensure the safe resumption of operations. Passengers affected by these cancellations are being offered a full refund. At Air India, the safety and security of our passengers and crew remain the highest priority.
— Air India (@airindia) October 16, 2026
इन उड़ानों के रद्द होने से प्रभावित यात्रियों को पूरा रिफंड दिया जा रहा है। एयर इंडिया के लिए, हमारे यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है।