वैभव-अभिषेक ओपनिंग, पांचवें पर तिलक, दूसरे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग-11
Team India Predicted Playing XI: लखनऊ का किला फतेह करने के बाद टीम इंडिया की नजर दूसरे टी20आई में जीत हासिल करने की होगी। यह मैच 9 अक्टूबर को रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा।
इस मैच में भारतीय टीम दो बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतर सकती है। पहला बदलाव बल्लेबाजी क्रम में हो सकता है तो गेंदबाजी विभाग में भी एक बदलाव की पूरी संभावना है। चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है।
संजू बाहर, वैभव-अभिषेक ओपनिंग
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल में टीम मैनेजमेंट ने संजू सैमसन के साथ जाने का निर्णय लिया था लेकिन वह इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने रन चेज में 9 गेंदों पर सिर्फ 11 रन बनाए थे।
पिछली चार पारियों में संजू बड़ा प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं और ऐसे में गंभीर और श्रेयस उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका दे सकते हैं, जिसका हालिया फॉर्म बेहद कमाल का है।
वहीं, अभिषेक शर्मा भी तेजी से रन बना रहे हैं और उनका इस मैच में खेलना पक्का है। नंबर तीन पर ईशान किशन को बैटिंग का मौका मिल सकता है, जिन्होंने पिछले मैच में नाबाद 37 रन की पारी खेली थी।
श्रेयस-तिलक पर मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में कप्तान श्रेयस अय्यर के बल्ले से 43 गेंदों पर 102 रन की नाबाद शतकीय पारी निकली थी। अय्यर ने यह शतक रन चेज करते समय लगाया था, जब भारत ने अपने दोनों ओपनर के विकेट सिर्फ 35 के स्कोर पर गंवा दिए थे।
अब रांची में भी अय्यर से इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी। पांचवें नंबर पर उप कप्तान तिलक वर्मा और छठे पर आक्रामक बल्लेबाज शिवम दुबे बैटिंग के लिए आ सकते हैं।
सातवें पर नमनधीर को बैटिंग का मौका मिल सकता है तो आठवें पर अक्षर पटेल पारी को फिनिश करने की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। नमन के आने से भारत की बल्लेबाजी में गहराई आई है।
ये भी पढ़ें- 'इतिहास आपको याद रखेगा...' अजीत अगरकर की विदाई पर गौतम गंभीर का छलका दर्द, लिखी दिल छू लेने वाली बात
गेंदबाजी में हो सकता है एक बदलाव
वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले मैच में मयंक यादव को छोड़कर अन्य सभी ने शानदार प्रदर्शन किया था। मयंक ने लखनऊ मुकाबले में 4 ओवर डाले थे, जिसमें 40 रन लुटाए और सिर्फ 1 विकेट हासिल किया। ऐसे में उनकी जगह प्रिंस यादव को मौका मिल सकता है।
इनके अलावा अर्शदीप सिंह नई गेंद से विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को परेशान करते दिखेंगे तो स्पिन की भूमिका में अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के साथ ऑफ स्पिनर नमनधीर दिखेंगे। वहीं, पार्ट टाइम गेंदबाज के तौर पर शिवम दुबे भी हाथ घूमाते दिख सकते हैं।
भारत की संभावित प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी , ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह।
ये भी पढ़ें- ‘कड़ी मेहनत का फल मिलता…’ भुवी के कमबैक पर इस दिग्गज ने बांधे तारीफों के पुल, बताया प्रेरणा की मिसाल