टीएनपी न्यूज़
होम / खेल
खेल

अभिषेक-वैभव ओपनिंग, पांचवें पर तिलक वर्मा, ब्लॉकबस्टर मैच में भारत की संभावित प्लेइंग-11

Aman sharma · 13 सितम्बर 2026
अभिषेक-वैभव ओपनिंग, पांचवें पर तिलक वर्मा, ब्लॉकबस्टर मैच में भारत की संभावित प्लेइंग-11

India probable playing XI: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैच की सीरीज का शुभआरंभ 13 सितंबर, रविवार से हो रहा है। श्रृंखला का पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

मैच से एक दिन पहले भारतीय खिलाड़ी नेट्स में जमकर पसीना बहाते नजर आए तो जसप्रीत बुमराह ने भी करीब 45 मिनट तक गेंदबाजी की। बुमराह को गेंदबाजी करते देख यह तय हो गया है कि वह पहले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। वहीं, भारत अफगानिस्तान के खिलाफ किस प्लेइंग-11 के साथ मैदान पर उतर सकता है,चलिए आपको बताते हैं।

अभिषेक-वैभव ओपनिंग

अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की ओपनिंग जोड़ी के साथ जा सकती है। अभिषेक ने शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 5 पारियों में 48.40 की शानदार औसत और 268.89 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 242 रन बनाए थे।

उनके इस प्रदर्शन के बाद उनका पहला मैच खेलना लाजमी है। वहीं, 15 वर्षींय वैभव सूर्यवंशी को भी पहले टी20 मैच में मौका मिल सकता है। वैभव अपनी पिछली टी20 सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे और तीन पारियों में दो बार पचास का आंकड़ा पार किया था। ऐसे में टीम मैनेजमेंट संजू सैमसन को बैठाकर वैभव के साथ जाने का फैसला कर सकता है।

ईशान-रेड्डी संभालेंगे मिडिल ऑर्डर!

पहला विकेट गिरने के बाद बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन बैटिंग के लिए आ सकते हैं। ईशान का फॉर्म कमाल का है और दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में उन्होंने 270 और 80 की बेहतरीन पारियां खेली थीं। ऐसे में ईशान को बाहर करने का सवाल ही नहीं बनता है।

चौथे पर कप्तान श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं। आपको बताते दें कि अय्यर का हालिया फॉर्म फिलहाल ठीक नहीं है। पांचवें पर उप कप्तान तिलक वर्मा को बल्लेबाजी के लिए भेजा सकता है, जिन्होंने दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल की पहली पारी में शानदार 99 रन ठोके थे। ऐसे में उनका फॉर्म भी कमाल का है।

3 ऑलराउंडर के साथ जा सकती है टीम इंडिया

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में टीम मैनेजमेंट तीन ऑलराउंडर के साथ जाने का फैसला कर सकता है। इसमें चोट से वापसी कर रहे नीतीश कुमार रेड्डी का नाम भी शामिल है। रेड्डी आखिरी बार अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेले थे, जिसके बाद उनकी बाईं जांघ की मांसपेशी में चोट लग गई थी।

हालांकि, अब वह पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के लिए तैयार हैं। इनके अलावा शिवम दुबे पर भी दांव लगाया जा सकता है, जो कप्तान को 2 से 3 ओवर का स्पेल निकालकर देते हैं।

वहीं, अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल को भी अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है। अक्षर कप्तान अय्यर को अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर 4 किफायती ओवर निकालकर दे सकते हैं।

वरुण-बुमराह की वापसी, अर्शदीप भी होंगे शामिल!

चोट से वापसी कर रहे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को कप्तान श्रेयस अय्यर पहले मैच से ही मौका दे सकते हैं। वरुण फटाफट क्रिकेट में टीम इंडिया के सबसे विश्वनीय स्पिनर हैं और अफगानी बल्लेबाजों को अपनी मिस्ट्री स्पिन से परेशानी में डाल सकते हैं।

वहीं, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह प्रमुख तेज गेंदबाजी की भूमिका में दिख सकते हैं। आपको बताते दें कि, बुमराह भी चोट से वापसी कर रहे हैं, लेकिन शनिवार को नेट्स में वह काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे और उसको देखते हुए बुमराह का खेलना पक्का है। वहीं, अर्शदीप सिंह नई गेंद से अफगानी शीर्ष क्रम को परेशान करते दिख सकते हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

ये भी पढ़ें- मैच से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया चोटिल खिलाड़ियों पर दिया अपडेट, बुमराह को बताया फिट, सुंदर-रेड्डी के लिए बोली ये बात