बिहार की महिलाओं के सिंदूर पर कॉमेडियन yash maheshwari का विवादित कमेंट, भाजपा नेता ने की Fir की मांग
viral news: एक तरफ महिलाओं के सिंदूर का बदला लेने के लिए सरहद पर आतंकियों की साजिश को नाकाम करने के लिए सरकार ऑपरेशन सिंदूर चलाती है। तो वहीं इसी देश में कुछ लोग फेमस होने के चक्कर में महिला के सिंदूर पर भद्दा कमेंट करते हैं। आज के समय में जहां सोशल मीडिया के जमाने में हर कोई फैमस होने और फॉलोवर्स को बढ़ाने के चक्कर में लगे हुए हैं। तो कुछ लोग अपने जोक्स के जरिए लोगों हो हसाने का काम करते हैं।
आजकल कुछ लोगों में स्टैंड-अप कॉमेडी का क्रेज भी बढ़ गया है। लेकिन लाफ्टर के शो के बीच वह कई बार अपनी लिमिट भूल जाते हैं। उन्हें इस बात का अंदाजा भी नहीं होता कि उनके द्वारा किया गया एक जोक समाज को भी आहत कर सकता है। ऐसा ही कुछ हाल ही में एक स्टैंड अप कॉमेडियन की तरफ से देखने को मिला है।
जिसने बिहार की महिलाओं के सिंदूर लगाने के तरीके पर भद्दा कमेंट कर दिया है। कॉमेडियन के किए गए कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी आलोचना की है। इसके साथ ही लोगों ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग भी की है।
सिंदूर लगाने की परंपरा पर भद्दा कमेंट
स्टैंड-अप कॉमेडियन यश माहेश्वरी ने अपने लाफ्टर शो को लेकर काफी ज्यादा मशहूर है। उनकी फैंन फालोइंग भी काफी ज्यादा है। लेकिन बीते दिनों यश महेश्वरी ने अपने यूट्यूब चैनल Morally Questionable पर अपना कामेडी वीडियो अपलोड किया था। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि वीडिया सिर्फ मनोरंजन के उपद्देश्य से बनाया गया है और वो दिल्ली एनसीआर में अपने शो कर रहे हैं। लेकिन इस वीडियो में एक हिस्से को लेकर विवाद शुरू हो चुका है। जिसमें यश ने छठ पूजा के दौरान बिहार की महिलाओं के नाक से सिंदूर लगाने की परपंरा को लेकर भद्दा कमेंट किया है।
ऑडियंस ने बजाई थी जमकर तालियां
यश द्वारा की गई इस टिप्पणी पर ऑडियंस जोर से हंसती और तालियां बजाती है। स्टैंड अप कॉमेडियन यश महेशवरी ने वीडियो बिहार में महिलाओं पर होने वाले हमलों और अत्याचारों को लेकर भी मजाकियां अंदाज में टिप्पणी की। यश को अब अपनी टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है। कई यूजर्स ने बिहार पुलिस और बिहार के सीएम से मामले में संज्ञान लेने की मांग की है। साथ ही यश के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग भी की जा रही है।
छठ की परंपराओं पर यश माहेश्वरी ने कहा
एक यूजर ने कहा कि स्टैंडअप कॉमेडी करके यश बिहार की महिलाओं और छठ के पवित्र त्योहार का लगातार अपमान किया है। ये त्योहार बिहार की आस्था, परंपरा और संस्कृति से जुड़ा हुआ है। सीएम और पुलिस इस मामले को संज्ञान में लेकर कानूनी कार्रवाई करे। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा-कॉमेडी और लोगों की भावनाएं आहत करने मे काफी अंतर होता है। कॉमेडी व्यंग्यात्मक, तीखी और लोगों को उकसाने वाली टिप्पणी दी गई है।
लेकिन बिहार की महिलाओं और छठ की परंपराओं पर यश माहेश्वरी ने जो कहा, वो ना तो मजेदार था और ना ही समझदारी भरा। यह सिर्फ अपमानजनक था. वहीं, एक दूसरे यूजर ने सवाल उठाया कि यश माहेश्वरी के खिलाफ FIR दर्ज कराने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए आखिर कितनी शिकायतें करनी होंगी?
बीजेपी नेता ने उठाई FIR की मांग
यश के वायरल वीडियो को लेकर बीजेपी नेता और सामाजिक कार्यकर्ता ऋतु जायसवाल ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कॉमेडियन के खिलाफ बिहार के सभी जिलों में FIR दर्ज करने की मांग की। उन्होंने यश के खिलाफ ऐसी सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है, जिससे उन्हें अपनी गलती का एहसास हो। अगली छठ में हमारे महापर्व की महानता का साक्षात दर्शन कर सके। छठ की आस्था और अस्मिता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं. छठ से जुड़ी आस्था और लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।
विवाद के बीच नहीं दिखा इंस्टाग्राम अकाउंट
यश द्वारा की गई विवादित टिप्पणी के बाद से उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी नहीं दिखाई दे रहा है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि कॉमेडियन ने खुद अपना अकाउंट डिलीट या डीएक्टिवेट किया है या फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने कार्रवाई करते हुए इसे सस्पेंड किया है। फिलहाल, मामले पर कॉमेडियन की तरफ से कोई सफाई सामने नहीं आई।
यह भी पढ़ें: ओवैसी-चंद्रशेखर के डर से अखिलेश ने उतारे 4 मुस्लिम उम्मीदवार? राजभर ने कसा तीखा तंज