टीएनपी न्यूज़
होम / खेल
खेल

फाइनल में किसके नाम होगी ट्रॉफी? पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच महामुकाबला

Yomesh Panwar · 29 नवम्बर 2026
sri lanka a vs pakistan a

श्रीलंका ए बनाम पाकिस्तान ए फाइनल: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का खिताबी मुकाबला पाकिस्तान-ए और श्रीलंका-ए के बीच दोहा में खेला जा रहा है। फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों ही टीमें खिताब अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरी हैं। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस रोमांचक मुकाबले पर टिकी हुई हैं।

श्रीलंका-ए की टीम ने सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। वहीं पाकिस्तान-ए ने बांग्लादेश-ए को शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया। पाकिस्तान की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाए रखा और अजेय रहते हुए फाइनल तक का सफर तय किया।

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: कनकशन के चलते दूसरे टेस्ट से बाहर हुए आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा को मिला मौका

पाकिस्तान की नजर चौथे खिताब पर

एशिया कप राइजिंग स्टार्स के इतिहास में पाकिस्तान-ए का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। टीम अब तक तीन बार इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर चुकी है। इसके अलावा पाकिस्तान मौजूदा डिफेंडिंग चैंपियन भी है। ऐसे में टीम की कोशिश अपने खिताब को लगातार रखते हुए चौथी बार ट्रॉफी जीतने की होगी।

श्रीलंका भी 2 बार जीत चुका है खिताब

दूसरी तरफ श्रीलंका-ए की टीम भी इस टूर्नामेंट में मजबूत दावेदार रही है। श्रीलंका ने साल 2017 और 2018 में एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब अपने नाम किया था। टीम की नजर अब तीसरी बार ट्रॉफी जीतने पर है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि दोहा में खेले जा रहे इस फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान अपना खिताब बचाने में कामयाब होता है या श्रीलंका की टीम तीसरी बार चैंपियन बनकर इतिहास रचती है।

ये भी पढ़ें- वर्ल्ड कप के लिए बोर्ड ने की टीम घोषित, रोहित-अभिषेक टीम में शामिल, इस दिन होगी शुरुआत

ये भी पढ़ें- ILT20 में डेजर्ट वाइपर्स को लगा तगड़ा झटका, 163 टी20 मैच खेल चुका स्टार पेसर चोटिल