टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

SP नेता पवन यादव हत्याकांड का खुलासा: 3 आरोपी गिरफ्तार

MADHVI TANWAR · 16 सितम्बर 2026
सपा नेता

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में समाजवादी पार्टी के नेता पवन यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में बृजेश यादव, लल्ला यादव और निहाल अली हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बाइक और त पुलिस गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई जारी रखेगी।

बाइक पर सवार होकर पहुंचे आरोपी

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि तीनों आरोपियों ने बाइक पर सवार होकर घटनास्थल पर पहुंचे। इसमें आरोपी निहाल बाइक चला रहा था। जब्कि बृजेश बीच में और लल्ला पीछे बैठा था। लल्ला यादव ने ही सपा नेता पवन यादव पर फायर झोंका था। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने व्यक्तिगत दुश्मनी की बात सामने आई है। आरोपियों ने 20 हजार में 2 तमंचे और कारतूस खरीदे थे

क्या है पूरा मामला

हंड़िया क्षेत्र में मंगलवार की शाम बेखौफ बाइक सवार हमलावरों ने समाजवादी पार्टी के युवा नेता, जिला सचिव और पूर्व प्रधान पवन यादव को गोली मार दी थी। घटना के बाद घायल पवन यादव को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

थाने से 500 मीटर की दूरी पर हत्याकांड

जहां पवन यादव हत्याकांड हुआ वह स्थान हंडिया थाने से तकरीब 500 मीटर की दूरी पर है। ऐसे में सरेराह हुई इस वारदात ने पुलिस की सक्रियता और इलाके की सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस की मुस्तैदी पर भी सवालिया निशान लगा दिया है। फिलहाल पुलिस CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। अधिकारियों की टीमें बदमाशों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने में जुटी हैं।

 

यह भी पढ़ें: लॉस एंजिल्स में बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा, मौके पर 3 लोगों की मौत