टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

'मैं भारत के हीरो कैप्टन..' Smit Machchhar को लेकर इजरायल के राष्ट्रपति ने कर दी महत्वपूर्ण घोषणा, जानें सबकुछ

Anurag Kumar Tripathi · 9 अक्टूबर 2026
Smit Machchhar

Smit Machchhar: भारत के जांबाज पायलट स्मिथ मच्छार को इजरायल की तरफ से विशेष सम्मान देने का ऐलान किया है। मालूम हो कि उन्होंने फ्लाईदुबई की फ्लाइट में आतंकी घटना को नाकाम किया, साथ ही 174 से अधिक लोगों की जान बचाई थी।

हालांकि इस दौरान उन्हें काफी चोटें आई थीं और उनका दुबई में इलाज चल रहा है। वहीं अब इस मामले पर इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग ने बड़ा ऐलान कर दिया है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

इजरायल के राष्ट्रपति ने कर दिया बड़ा ऐलान

इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, "मुझे फ्लाईदुबई फ़्लाइट के 6 इज़राइली हीरो को सिविलियन हीरोइज़्म के लिए प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड देकर सम्मानित महसूस हुआ।

मैं भारत के हीरो कैप्टन स्मित मच्छर को भी पूरी तरह ठीक होने के बाद यही अवॉर्ड देने का इंतज़ार कर रहा हूँ। इज़राइल के लोग आप सभी को सलाम करते हैं"।

छह इज़रायली नागरिकों को मिला अवॉर्ड

लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इज़राइली प्रेसिडेंट हर्ज़ोग ने छह इज़रायली नागरिकों को सिविलियन हीरोइज़्म के लिए प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड भी दिया। इन नागरिकों ने फ्लाईदुबई को-पायलट को काबू करने और उसे एयरक्राफ्ट क्रैश होने से बचाने में हिम्मत दिखाई।

यह अवॉर्ड ताली मानेस, ज़्विका मानेस, यानिव हयून, डॉ. शोता मुसायेव, असफ़ राजुआन और ओर पारडिलोव को येरुशलम में प्रेसिडेंट के घर पर एक सेरेमनी के दौरान दिया गया, जिसमें एक संभावित आपदा को टालने में उनकी भूमिका को मान्यता दी गई। शनिवार को पहले, कैप्टन मच्छार ने कॉकपिट के अंदर के डरावने पलों के बारे में बताया जब उन्हें एहसास हुआ कि उनका को-पायलट उन पर हमला कर रहा है।

यह भी पढ़े - Indian Army का जलवा बरकरार, दुनिया की ताकतवार सेनाएं की लिस्ट में मिला ये स्थान, पाकिस्तान का बुरा हाल