टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

बिहार के सीवान में मारपीट का वीडियो वायरल, सम्राट चौधरी के राज में कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

Rajeev Singh · 17 अगस्त 2026
Siwan Bihar Viral Video: बिहार के सीवान जिले से वायरल हो रहे एक वीडियो ने सम्राट चौधरी के कानून व्यवस्था पर कई सवाल…

Siwan Bihar Viral Video: बिहार के सीवान जिले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसके बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है। वहीं, इस मामले ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर राजनीतिक बहस भी शुरू कर दी है।

बिहार के सीवान जिले से सामने आए इस वायरल वीडियो ने इलाके में हलचल बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस वीडियो को लेकर लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन व सरकार की लचर भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मामला सीवान जिले का है, जहां एक संतोष सिंह नामक व्यक्ति के साथ दलित समाज के लोगों ने उनके घर में घुसकर मारपीट किया व घर की महिलाओं को भी अपमानित किया। वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। हालांकि, पूरे मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगी।

घटना को लेकर सियासत भी तेज

सीवान की इस घटना के बाद बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। वहीं, राजनीतिक स्तर पर भी इस मामले को लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। लोगों ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल उठाए हैं। व इसे सम्राट चौधरी की सरकार में ध्वस्त कानून व्यवस्था बताया है।

पहले भी विफल थी कानून व्यवस्था

सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार में कानून व्यवस्था को लेकर पहले भी सवाल उठता रहा है। ऐसे में सीवान की यह घटना एक बार फिर राजनीतिक चर्चा का मुद्दा बन गई है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है और घटना में शामिल लोगों की पहचान और पूरे मामले की सच्चाई जुटाने में लगी है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि घटना की असली वजह क्या थी और आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।

Written By: Shivashakti Narayan Singh