टीएनपी न्यूज़
होम / खेल
खेल

‘मैंने केएल को…’ क्यों केएल राहुल से पहले अक्षर पटेल को मिला मौका? कोच सितांशु कोटक ने बताई वजह

Aman sharma · 9 नवम्बर 2026
क्यों केएल राहुल से पहले अक्षर पटेल को मिला मौका? कोच सितांशु कोटक ने बताई वजह

Sitanshu Kotak on KL Rahul: भारत के खिलाफ खेले शुरुआती दो वनडे मैचों में टीम मैनेजमेंट ने अक्षर पटेल को नंबर पांच पर बैटिंग के लिए उतारा, जबकि केएल राहुल को छह नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। पहले मैच में केएल ने सिर्फ 3 रन बनाए और दूसरे मैच में 26 रन बनाकर नाबाद रहे।

हालांकि, दूसरे मैच में केएल राहुल को छठे नंबर पर भेजने पर नया विवाद देखने को मिला, क्योंकि फंसे हुए मैच में टीम मैनेजमेंट ने केएल से पहले अक्षर को भेजने का फैसला किया था। अब इसपर टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने बड़ा बयान दिया है।

केएल की ताकत मैच फिनिश करना- सितांशु कोटक

सोमवार को हैमिल्टन में तीसरे वनडे से पहले टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच सितांशु कोटक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में केएल राहुल को नीचे भेजने का सपोर्ट किया। उन्होंने कहा,

"हां, एक वजह पक्का लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन है। दूसरी वजह केएल की गेम फिनिश करने की ताकत को पहचानना है। इसके अलावा, अक्षर पहले भी वनडे में अक्सर नंबर 5 पर बैटिंग कर चुके हैं और वह एक काबिल बैटर हैं। असलियत यह है कि अगर किसी टैक्टिक से रन नहीं बनते, तो लोग सवाल करते हैं कि प्लेयर को ऊपर क्यों भेजा गया। अगर यह काम करता है, तो लोग इसे एक शानदार मूव कहते हैं। बस ऐसा ही होता है।" 

वह स्थिति के अनुसार खेलते हैं- कोटक

सितांशु कोटक का कहना है कि केएल राहुल टीम की जरूरत के अनुसार खेल बदल सकते हैं और यह उन्हें खास बनाता है। केएल ने कहा,

"मुझे लगता है कि केएल राहुल का सबसे बड़ा फ़ायदा यह है कि वह रेड-बॉल क्रिकेट में ओपनिंग कर सकते हैं और व्हाइट-बॉल क्रिकेट में मिडिल ऑर्डर में बैटिंग कर सकते हैं। जब भी जरूरत हो, वह पांच ओवर बाकी रहते भी गेम खत्म कर सकते हैं। वहां उनका रिकॉर्ड भी बहुत अच्छा है। इसलिए, वह टीम की जरूरतों के हिसाब से खेलते हैं।" आपको बता दें कि, केएल राहुल इस सीरीज के बाद टेस्ट क्रिकेट में बतौर ओपनर खेलते नजर आएंगे।

केएल प्रेशर नहीं लेते- बैटिंग कोच

केएल राहुल की तारीफ करते हुए बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक का मानना है कि उन्होंने कभी इस बल्लेबाज को प्रेशर लेते नहीं देखा है और यह उन्हें खास बनाता है। सितांशु ने कहा,

"अगर आपने ध्यान दिया हो, तो मैंने केएल को कभी प्रेशर में नहीं देखा। आप उसे हमेशा बहुत स्टेबल देखते हैं। ज्यादातर समय, शायद हर समय, उसने कभी टीम को निराश नहीं किया।" इसके बाद सितांशु बोले, "उनके जैसा कोई होना शानदार है जिसके पास एक्सपीरियंस, टेम्परामेंट और स्ट्राइक रोटेट करने, बाउंड्री मारने और जरूरत पड़ने पर कुछ छक्के मारने की काबिलियत हो। यह बहुत अच्छी बात है।"

ये भी पढ़ें- ‘विराट के साथ मेरी…’ केन विलियमसन ने लीक की कोहली संग बातचीत, संन्यास के फैसले पर कही यह बड़ी बात