टीएनपी न्यूज़
होम / खेल
खेल

'हम उन्हें डिनर पर लेकर जाएंगे...' 241 ओवर डालने के बाद पिघला कप्तान का दिल, गेंदबाजों को देंगे खास तोहफा

Aman sharma · 23 नवम्बर 2026
Shubman Gill on Indian Bowling: कप्तान शुभमन गिल ने वेलिंगटन टेस्ट के बाद कहा कि हमारे गेंदबाजों ने मैच में काफी ज्यादा…

Shubman Gill on Indian Bowling: सोमवार को वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ। मेहमान टीम को पांचवें दिन के आखिरी सेशन में पांच विकेट चाहिए थे। वे एक भी विकेट नहीं ले सके और खेल में 15 ओवर बाकी रहते ड्रॉ पर समझौता करने का फैसला किया।

मैच के बाद, भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों से हाथ मिलाने और ड्रॉ पर समझौता करने का फैसला उनके तेज गेंदबाजों के काम के बोझ और क्राइस्टचर्च में दूसरे मैच से पहले कम समय के टर्नअराउंड की वजह से लिया गया था।

हम उन्हें डिनर पर लेकर जाएंगे- शुभमन

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि इतनी लंबी मेहनत के बाद खिलाड़ी ब्रेक के हकदार थे, साथ ही उन्होंने वादा किया कि गेंदबाजों को डिनर पर ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा,

"हमारे बॉलर्स ने इतने ओवर डाले हैं, हम उन्हें (डिनर के लिए) जरूर ले जाएंगे। हमारी एक टीम एक्टिविटी थी लेकिन इतने ओवर डालने के बाद, वह कैंसिल हो गई है।"

आपको बता दें कि, भारतीय गेंदबाजों ने पूरे मैच में कुल मिलाकर 241 ओवर की गेंदबाजी की थी। पहली पारी में भारतीय गेंदबाजों ने 121 ओवर डाले तो दूसरी पारी में 120 ओवर कीवी बल्लेबाजों को खिलाए हैं।

शुभमन ने रखी स्पेशल मांग

मैच के बाद भारतीय कप्तान ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से सलाइवा इस्तेमाल की मांग की है। उन्होंने कहा कि हम कोविड-19 महामारी से बहुत आगे आ चुके हैं, और अब इसके इस्तेमाल की मंजूरी दे देनी चाहिए। उन्होंने कहा,

"हम कोविड के समय से बहुत आगे निकल चुके हैं। एक नियम था कि आप बॉल को चमकाने के लिए लार नहीं लगा सकते। अब 7-8 साल हो गए हैं, मुझे अभी भी समझ नहीं आ रहा है कि वे इसकी इजाजत क्यों नहीं दे रहे हैं।" न्यूजीलैंड ने दूसरी इनिंग में 239/5 रन बनाए थे, लेकिन अंत मैच में मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

25-30 ओवर बाद गेंद नरम हो जाती है- गिल

भारतीय कप्तान शुभमन गिल का कहना है कि 25 से 30 ओवर के बाद गेंद नरम हो जाती है, और इंग्लैंड में भी हमें इस समस्या का सामना करना पड़ा। गिल ने कहा, "हमारी पहली गेंद, मुझे लगता है कि 25-30 ओवर के बाद, बहुत नरम हो गई थी। मुझे लगता है कि उन्होंने शिकायत भी की थी। हमने इंग्लैंड में भी यह देखा था। पहले 3-4 मैचों में, हमें द ओवल में थोड़ी अलग गेंद मिली थी।"

यह ध्यान देने वाली बात है कि टीमों को 27 नवंबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में शुरू होने वाले सीरीज़ के दूसरे और आखिरी टेस्ट से पहले सिर्फ तीन दिन का ब्रेक मिला है।

ये भी पढ़ें- पूर्व बैटर ने बताई चेन्नई सुपर किंग्स की सबसे बड़ी कमजोरी, इन खिलाड़ियों को खरीदना होगा जरूरी!