टीएनपी न्यूज़
होम / लाइफस्टाइल
लाइफस्टाइल

Shri Krishna Janmashtami: पंचामृत खट्टा हो जाता है? जानें सही माप और बाल गोपाल के लिए बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद

MADHVI TANWAR · 4 सितम्बर 2026
पंचामृत हो जाता है खट्टा तो जाने सामग्री का सही माप

Perfect Panchamrit For Shri Krishna Janmashtami: देश में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की धूम मची हुई। हर कोई अपने श्री कृष्ण की भक्ति में लीन दिखाई देते हुए राधे-कृष्ण नाम का जाप कर रहा है। घर पर अपने बाल गोपाल को भोग लगाने के लिए तरह-तरह के पकवान बनाए जा रहे हैं। पंजीरी से लेकर दूध पेड़ा तक... आज सभी घरों में श्री कृष्ण का जो सबसे ज्यादा भोग बनता है वह है पंचामृत जिसे चरणामृत भी कहा जाता है, लेकिन इसे बनाने में कई बार लोगों को परेशानी आती है। कभी किसी का दूध बनाते समय फट जाता है, तो किसी का पंचामृत खट्टा पड़ जाता है। तो आज हम आपको कुछ आसान तरीके से इसे बनाने का सही माप और तरीका बताएंगे जिससे आपका पंचामृत भी एकदम सही और भोग के लिए उत्तम बनेगा व स्वादिष्ट भी बनेगा।

कैसे सही सामग्री और माप का करे इस्तेमाल

पंचामृत दो शब्दों के योग से बनता है। पंच यानी पांच तरह की खाने की वस्तु और अमृत यानी देवताओं के लिए बनाया जाने वाला। पंचामृत को बनाने के लिए 5 पवित्र चीजों जैसे- दूध,दही,घी,शहद और शक्कर का इस्तेमाल किया जाता है। जो सभी घरों में उपलब्ध होता है। लेकिन इसे कितनी मात्रा में इस्तेमाल करना है, यह हर किसी को नहीं पता होता है। यही कारण होता है कि लोग पंचामृत बनाते समय दूध और दही की सही मात्रा का इस्तेमाल करना नहीं जानते। जिससे या तो उसका स्वाद खट्टा हो जाता है। या फिर वह ज्यादा दूध की मात्रा का इस्तेमाल करने से बेहद पतला हो जाता है। अगर आप भी अपने बाल- गोपाल के लिए स्वादिष्ट पंचामृत तैयार करना चाहती हैं तो आज हम आपको इसे बनाने के लिए सही माप की जानकारी देते हैं।


क्योंकि पंचामृत का असली स्वाद और शुद्धता तभी आती है जब उसमें इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री की मात्रा सही हो।

सबसे पहले हम बताएंगे कि किन सामग्री का करना है इस्तेमाल

गाया का ताजा कच्चा दूध 1 कप

मीठा व ताजा दही 1/2 कप ( दही हमेशा दूध की मात्रा से आधा लें इससे पंचामृत खट्टा नहीं होगा, और कोशिश करें कि दही ताजा और मीठा हो).

गाय का देसी घी 1 छोटा चम्मच

शहद 1 बड़ा चम्मच

देशी खांड या पिसी हुई चीनी 2 से 3 बड़े चम्मच (इसकी जगह आप मिश्री का भी इस्तेमाल कर सकते हैं)

8 से 10 तुलसी के पत्ते ( कान्हा जी का भोग बगैर तुलसी दल के अधूरा माना जाता है)

गंगाजल 1 चम्मच

मखाने और सूखे मेवे 2 बड़े चम्मच (इसमें आप बारीक कटा काजू, बादाम और मखाना ले)


जानिए पंचामृत बनाने की सही विधि

पंचामृत बनाने के लिए खुला बर्तन लें। मिट्टी या कांच के बर्तन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

सबसे पहले 1 कप कच्चा दूध डालें। अब इसमें 1/2 कप दही मिलाएं। एक मथानी या चम्मच की मदद से इसे तब तक फेंटना है तब तक यह घुल न जाए।

अब इसमें 1 छोटा चम्मच देसी घी, 1 बड़ा चम्मच शहद और पिसी हुई मिश्री या शक्कर मिलाएं। (ध्यान रहे घी का माप शहद से हमेशा कम या ज्यादा ही रहे। क्योंकि बराबर मात्रा में घी का इस्तेमाल पंचामृत में वर्जित माना गया है।

इस मिश्रण में 1 चम्मच पवित्र गंगाजल और बारीक कटे सूखे मेवे और मखाने मिलाएं।

आखिर में तुलसी के पत्तों को धोकर हाथ से तोड़कर पंचामृत में डालें।

तो तैयार है आपका स्वादिष्ट और शुद्ध पंचामृत जिसे बनाकर अपने बाल गोपाल को को प्रसाद के रूप में भोग लाए।


यह भी पढ़ें: Balochistan Attack: BLA का दावा- दो ऑपरेशनों में 25 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए