India vs West Indies: बेंगलुरु के आंकड़ों ने बढ़ाई श्रेयस-गंभीर की चिंता! इतने मैच हार चुका है भारत
India vs West Indies: शनिवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पांच टी20 मैचों की सीरीज का अंतिम मैच खेला जाएगा। इस मैच को जो भी टीमे जीतेगी, सीरीज उसी को मिलेगी। ऐसे में यह श्रृंखला अपने रोमांचक मोड में पहुंच चुकी है।
हालांकि, इस मैच से पहले बेंगलुरु में टीम इंडिया के आंकड़े श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर की धड़कनों को बढ़ा सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कैसे हैं टीम इंडिया के यहां पर आंकड़े।
3 मैच हारा है भारत
बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय टीम का रिकॉर्ड मिला-जुला रहा है, क्योंकि यहां पर टीम इंडिया ने कुल 8 मैच खेले हैं, जिसमें 4 में उन्हें जीत मिली है तो 3 मैच गंवाए हैं। वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा है।
यहां पर टीम इंडिया ने आखिरी टी20आई मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था, जहां पर दो सुपर ओवर के बाद टीम इंडिया को जीत मिली थी। हालांकि, उस मैच में रोहित शर्मा और रिंकू सिंह की शानदार पारियों ने पूरा मैच निकाला था, नहीं तो वहां भी टीम इंडिया एक समय मुश्किलों में पहुंच चुकी थी।
यहां पर भारत का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 212
इस मैदान पर टीम इंडिया का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 212 रन है। हालांकि, अगर टीम इंडिया को सीरीज अपने नाम करनी है और पहले बैटिंग आती है तो उन्हें इस स्कोर से 20-25 रन ज्यादा बनाने होंगे, क्योंकि जिस फॉर्म में इस समय वेस्टइंडीज के बल्लेबाज चल रहे हैं, उसको देखते हुए 212 या उसके आसपास का स्कोर बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है।
वहीं, श्रेयस की अगुवाई में टीम इंडिया का हालिया प्रदर्शन भी फीका रहा है, क्योंकि उनकी कप्तानी में टीम इंडिया, आयरलैंड, इंग्लैंड से सीरीज गंवा चुकी है और अब वेस्टइंडीज से भी सीरीज हार का खतरा मंडरा रहा है।
भुवनेश्वर की वापसी
वेस्टइंडीज के खिलाफ निर्णायक टी20 मैच के लिए बीसीसीआई ने अर्शदीप सिंह के स्थान पर भुवनेश्वर कुमार को स्क्वाड में शामिल किया है। भुवी को शुरुआती दल में शामिल नहीं किया गया था लेकिन उनके अनुभव और बेंगलुरु में उनके शानदार आंकड़ों को देखते हुए चयनकर्ताओं ने यह फैसला किया है। आपको बता दें कि, आईपीएल 2026 में भुवी ने इसी मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए कुल 5 मैच खेले थे, जिसमें 11 बल्लेबाजों का शिकार किया था।
ये भी पढ़ें- वीरेंद्र सहवाग से खतरनाक हैं उनके बेटे आर्यवीर, 143 गेंदों पर खेल डाली इतने रन की पारी