टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

शिरोमणि अकाली दल पार्टी ‘पंजाब बचाओ’ रैलियों के दूसरे चरण का आज करेगी आगाज

Rajeev Singh · 16 अगस्त 2026
शिरोमणि अकाली दल पार्टी ‘पंजाब बचाओ’ रैलियों के दूसरे चरण का आज करेगी आगाज

शिरोमणि अकाली दल आज यानी 16 अगस्त से पंजाब के फिरोजपुर जिले में स्थित गुरुहरसहाय से अपनी पंजाब बचाओ रैलियों के दूसरे चरण का आगाज करने वाली है। इस आगाज के बाद पार्टी राजनीतिक पहुंच को और भी ज्यादा तेज करने की रणनीति पहले ही तय हो चुकी थी। पार्टी साल 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों से पूर्व जनसंपर्क अभियान को तेजी से चलाने का काम आज से शुरू करने वाली है। शिरोमणि अकाली दल ने आगामी चुनावों का खाका पहले से ही तैयार कर लिया है। अब पंजाब बचाओ रैलियों के दूसरे चरण के आगाज के माध्य से आम जनता समपर्क बढ़ाकर विश्वास जीता जाएगा। इन रैलियों के साथ-साथ 3 बड़े सम्मेलनों की भी चर्चा सामने आ रही है।

20 से ज्यादा रैलियों की तैयारियों को लेकर मंथन कर चुकी है पार्टी

पंजाब में आगामी चुनावों से पूर्व भाजपा के नेताओं द्वारा इस बार अलग तरह की तैयारी की गई है। ऐसे में शिरोमणि अकाली दल ने भी पंजाब में चुनावी बिसात बिछाकर चुनाव को अकेले लड़ने की तैयारी कर ली है। 16 अगस्त यानी आज से पंजाब के फिरोजपुर जिले में स्थित गुरुहरसहाय से पंजाब बचाओ रैलियों के दूसरे चरण की शुरूआत पार्टी के मजबूत मनसूबों को पहले दिखा चुका है। शिरोमणि अकाली दल अगस्त और सितंबर महीने में 20 से ज्यादा रैलियों की तैयारियों को लेकर मंथन कर चुकी है। रैलियों की प्रिकिया योनजाबद्ध तरीके से की जाएगी। इसरू, लोंगोवाला और बाबा बकाला में तीन प्रमुख सम्मेलनों को भी आयोजित किया जाएगा। इसरू में कल यानी 15 अगस्त को ही निर्धारित दिन व समय के हिसाब से सम्मेलन का आयोजन हो चुका है.

यूथ को अपने साथ जोड़ेगी पार्टी

एसएडी के युवा संगठन और स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया द्वारा कथित पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन आयोजन किया गया था। ऐसे में अब शिरोमणि अकाली दल पंजाब के एसएडी से जुड़े युवाओं व छात्रों को अपने साथ जोड़ने का काम करेंगे। क्योंकि पार्टी का मानना है कि यूथ और छात्र भविष्य में शिरोमणि अकाली दल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सपोर्ट करेंगे।

आम लोगों के जुड़कर छवि सुधारने का पार्टी करेगी काम

शिरोमणि अकाली दल से जुड़े कुछ नेताओं का कहना है कि रैलियां पिछली सरकारों के दौरान की गई अव्यवस्थाओं को उजागर करने में सहयोग करेंगी। पार्टी का मकसद अपने संगठन को मजबूती देते हुए मतदाताओं को फिर से अपनी पार्टी के समर्थन में उतारना और राजनीतिक छवि को सुधारते हुए जनसंपर्क के जरिए अभियान में आम जनता के मुद्दों व समस्याओं को सुनना।

पहले चरण में हुई थी 40 रैलियां

गौरतलब है कि पूर्व में शिरोमणि अकाली दल को चुनावों में हार का बड़ा झटका लगा था। लेकिन पार्ची एक बार फिर से पूरे पंजाब में जनाधार को पुर्नजीवित कर आम जनता के दिलों में फिर से अपनी जगह बनाने का काम कर रही है। पूर्व में पार्टी द्वारा पंजाब बचाओं रैलियों के पहले चरण की शुरूआत की गई थी जो 11 अप्रैल को बठिंडा जिले में तलवंडी साबो रैली के साथ समाप्त हुआ। पहले चरण में पार्टी ने 40 रैलियां की थी।

हमले के बाद पार्टी के काम में मदद कर रहे हैं सुखबीर सिंह बादल

हाल ही में सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के बाद से पार्टी और भी ज्यादा मजबूती के साथ एकजुट हो गई है। महाराष्ट्र के नांदेड में सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के बाद वह पार्टी के नेताओं ने इसकी निंदा भी की। फिलहाल सुखबीर सिंह बादल अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। और पंजाब बचाओ के लिए आगामी रैलियों पर चर्चा कर रणनीति बनाने में अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं।

क्या बोले बादल के सहयोगी

सुखबीर सिंह बादल के सहयोगी और एसएडी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तेजिंदर सिंह मिद्दुखेरा का कहना है कि हम लोगों को दूसरे चरण की रैलियों के शुरूआत में पूर्व में किए गए पार्टी के कार्यों को भी ध्यान में रखना है। पार्टी के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भी पूर्व में कहा था कि एक राज्य की जनता के हितों की रक्षा व सुरक्षा केवल एक पार्टी ही कर सकती है।

पार्टी अकेले लड़ेगी चुनाव

भाजपा के साथ गठबंधन की सरकार को लेकर मिद्दुखेरा ने पूर्व में ही स्पष्ट कर दिया था कि हम सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में अब देखना यह होगा कि पार्टी अपने साथ किसी अन्य पार्टी को जोड़ेगी या फिर अकेले ही अपने दम पर चुनाव में जीत हांसिल करेगी।

यह भी पढ़ें: झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट: सरकार को दिया अल्टीमेटम, मांगे पूरी नहीं हुई तो ...!

Written By: MADHVI TANWAR