टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

शिमला में फिर कांपी धरती, सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से हिले लोग, 4.1 रही तीव्रता

MADHVI TANWAR · 17 अक्टूबर 2026
हिमाचल में भूकंप

Shimla Earthquake : हिमाचल प्रदेश में शनिवार यानी आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, सुबह 4 बजकर 36 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र शिमला में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे बताया गया है।

सुबह घरों से बाहर निकले लोग

अचानक धरती हिलने से लोग घबरा गए और कई लोग घरों से बाहर निकलकर खुले स्थानों पर पहुंच गए। हालांकि, भूकंप से कोई जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, सुबह 4 बजकर 36 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता 4.1 दर्ज की गई।

10 किमी नीचे थी गहराई

भूकंप का केंद्र 31.298° उत्तरी अक्षांश और 77.529° पूर्वी देशांतर पर था। इसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई। फिलहाल दिए गए विवरण में किसी नुकसान की जानकारी नहीं है।

5 दिन पूर्व भी आया था भूकंप

बीते 5 दिन पहले भी हिमाचल प्रदेश के चंबा में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। क्षेत्र में लगातार भूकंपीय गतिविधियों के चलते लोग सतर्क हैं।

यह भी पढ़ें: नेहा बोरा को दिल्ली पुलिस ने छोड़ा, तिरंगा मार्च से पहले किया था डिटेन