जानबूझकर गिराई गई थी Sheikh Hasina सरकार! यूनुस का असली चेहरा उजागर, जानें सबकुछ
Sheikh Hasina: देशभर में भारी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए 5 अगस्त 2024 बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना अपने देश से भागकर भारत पहुंच गयी थी। बताया यह गया है कि वहां की आवाम हसीना सरकार से नाराज थी, जिसकी वजह से लाखों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर गए थे और हसीना सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया है।
अब इसे लेकर एक ऐसा खुलासा हुआ, जिसने कई देशों की नींद उड़ा दी है। इस खुलासे के बाद कई तरह के सवाल भी उठना शुरू हो गए है क्या बांग्लादेश में जानबूझकर तख्तापलट किया गया था। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
जानबूझकर गिराई गई थी Sheikh Hasina सरकार!
यूनुस के पूर्व प्रेस सचिव शफीकुल आलम के अनुसार, बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन की योजना बना रहे छात्र नेताओं ने 5 अगस्त, 2024 को हसीना के सत्ता से हटने से दो दिन पहले, नोबेल पुरस्कार विजेता से अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने के लिए संपर्क किया था। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा, जब छात्र नेताओं ने नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस से संपर्क करना चाहा और उन्हें हसीना के बाद बनने वाली अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने के लिए आमंत्रित करना चाहा, तो उन्हें एक ऐसे भरोसेमंद व्यक्ति की ज़रूरत थी जो दोनों पक्षों के बीच एक कड़ी का काम कर सके। कद्रुद्दीन शिशिर ने आगे आकर इस अहम भूमिका को निभाया।
उस समय, शिशिर AFP ढाका फैक्ट चेक टीम के संपादक थे। AFP ढाका ब्यूरो में मेरी डेस्क से बस कुछ ही दूरी पर बैठकर, उन्होंने पूरी गोपनीयता के साथ इस बेहद संवेदनशील काम को अंजाम दिया। केवल कुछ चुनिंदा और भरोसेमंद लोगों को ही पता था कि क्या चल रहा है। शिशिर ने ही सबसे पहले छात्र नेताओं की ओर से 2006 के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता से संपर्क किया और दोनों पक्षों के बीच शुरुआती बातचीत कराने में मदद की।
हसीना अभी भी दो दिन तक सत्ता में रहने वाली थीं, लेकिन उनकी क्रूर सुरक्षा मशीनरी—जो बड़े पैमाने पर हत्याओं और अपहरणों के लिए कुख्यात थी—को इसकी भनक तक नहीं लगी। अगर उन्हें पता चल जाता कि क्या हो रहा है, तो शिशिर और हमारी पूरी AFP टीम शायद 'आइनाघर' (एक गुप्त जेल) में पहुँच जाती।
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान, शिशिर बेहद शांत और संयमित बने रहे। इसी बीच, उन्होंने चुपचाप उन निर्मम हत्याओं के वीडियो सबूत जुटाना शुरू कर दिया, जो उस शासन द्वारा की जा रही थीं।
क्या जानबूझकर कर गिराई गई थी Sheikh Hasina सरकार
शेख हसीना की अवामी लीग सरकार के तख्तापलट के बाद, 8 अगस्त 2024 को यूनुस के नेतृत्व में एक अंतरिम प्रशासन ने सत्ता संभाली और अगले डेढ़ साल तक बांग्लादेश का शासन चलाया। 2025 में, एक विशेष न्यायाधिकरण ने हसीना की अनुपस्थिति में उन पर मुकदमा चलाया और उन्हें मौत की सजा सुनाई। अंतरिम सरकार ने उनकी अवामी लीग पार्टी को भी भंग कर दिया और भारत से उनके प्रत्यर्पण की मांग की। अब सवाल उठना शुरू हो गया।
यह भी पढ़े - US-Iran War: 'हममें से कुछ लोगों..' ईरान पर भीषण हमले का रोडमैप तैयार! अमेरिकी सांसद के खुलासे से हड़कंप, जानें सबकुछ