टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

Sheikh Hasina की एंट्री से पहले बांग्लादेश में शुरू हुआ भारी बवाल, क्या तख्तापलट की और बढ़ रहा पड़ोसी मुल्क, पढ़े पूरी रिपोर्ट

Anurag Kumar Tripathi · 18 नवम्बर 2026
Sheikh Hasina

Sheikh Hasina: बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है, जिसने कई तरह की चर्चाएं को जन्म दे दिया है। बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना लगातार अपने देश जाने की बात कर रही है।

बांग्लादेश में बीते कई दिनों से हिंसा की खबरें सामने आ रही है। अब सवाल उठना शुरू हो गया है कि क्या बांग्लादेश में कुछ बड़ा होने जा रहा है और क्या आने वाले दिनों में तारिक रहमान सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती है। आइए आपको बताते है इससे जुड़ी अहम जानकारी।

बांग्लादेश में क्यों भड़की हिंसा?

बांग्लादेश में हाल के दिनों में बम धमाकों, आगजनी, सड़क जाम और पुलिस के साथ झड़पों की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजधानी ढाका समेत कई इलाकों में हिंसक गतिविधियों की खबरें सामने आई हैं। वहीं, शेख हसीना के गढ़ माने जाने वाले गोपालगंज में भी विरोध-प्रदर्शन हिंसक हो गए।

16 नवंबर को गोपालगंज में शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के समर्थकों ने प्रदर्शन के दौरान पुलिस वाहनों और सुरक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया। कुछ जगहों पर आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं भी हुईं। हालात बिगड़ने के बाद सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई गई।

शेख हसीना की वापसी ने क्यों बढ़ाई राजनीतिक हलचल?

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अगस्त 2024 में सत्ता से हटने के बाद भारत में रह रही हैं। उन्होंने दिसंबर 2026 में बांग्लादेश लौटने की इच्छा जताई है। हालांकि, उनकी वापसी का रास्ता आसान नहीं है, क्योंकि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है और उन्हें देश की अदालत से गंभीर सजा सुनाई जा चुकी है।

शेख हसीना की वापसी को लेकर अवामी लीग के समर्थक उत्साहित हैं, जबकि विरोधी राजनीतिक दल और मौजूदा सरकार इसे देश की सुरक्षा और राजनीतिक स्थिरता के लिए चुनौती मान रहे हैं। उनकी वापसी की संभावनाओं के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और समर्थकों-विरोधियों के बीच टकराव की आशंका बढ़ रही है।

क्या बांग्लादेश में तख्तापलट होने वाला है?

बांग्लादेश के मौजूदा हालात को देखते हुए तख्तापलट की आशंका से जुड़े सवाल जरूर उठ रहे हैं। देश में राजनीतिक विरोध, हिंसक प्रदर्शन और सत्ता पक्ष-विपक्ष के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।

बांग्लादेश का इतिहास भी राजनीतिक अस्थिरता और सैन्य हस्तक्षेप से जुड़ा रहा है। ऐसे में मौजूदा घटनाक्रम को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नजर रखी जा रही है। इस घटना ने कई देशों की चिंता बढ़ा दी है।

यह भी पढ़े - Iran Missile City: ईरान के नए प्लान से दुनिया में मचा हड़कंप, अमेरिकी हमलों के बाद दिखाई ताकत, समझें इसके मायने