दिल्ली से बॉलीवुड तक का सफर! कभी बाजीगर तो कभी डॉन, बने किंग खान उर्फ शाहरुख खान का आज 61वां जन्मदिन
shah rukh khan 61st birthday: 2 नवंबर को बॉलीवड के सुपरस्टार यानी किंग खान उर्फ शाहरुख खान का आज है 61वां जन्मदिन। देर रात से ही किंग खान के घर के बाहर जश्न मनाने के लिए लोग उनके घर 'मन्नत' के बाहर जमावड़ा लगा दिया। पुलिस ने घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। शाहरूख खान की एक झलक पाने के लिए मायनगरी पहुंच चुके हैं।
शाहरूख खाने मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं। स्कूल में शाहरूख खान की अपनी अलग पहचान बनी हुई थी। खेल,पढ़ाई, डिबेट और ड्रामेटिक्स में शाहरूख की हमेशा भागीदारी देखी गई है। स्कूल के नाटक द विज में शाहरूख खान की मुख्य भूमिका रही, इसके लिए स्वॉर्ड ऑफ ऑनर जीतने तक शाहरूख के स्कूल के दिनों में कई प्रसंग थे। खेलों में वह हॉकी, फुटबॉल और क्रिकेट खेलते थे।
कैसे शुरू हुआ सफर
जन्म 2 नवंबर 1965 को दिल्ली को भोगल में एक भारतीय मूल के परिवार में शाहरूख खान का जन्म हुआ था। उनके माता-पिता भारतीय मूल के थे। उनके पिता ताज मोहम्मद ख़ान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े रहे थे और एक स्वतंत्रता सेनानी थे, जबकि उनकी माता लतीफ़ा फ़ातिमा मेजर जनरल शाहनवाज़ ख़ान की बेटी थीं। प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के प्रतिष्ठित सेंट कोलम्बा स्कूल से प्राप्त की।
जहां वे शिक्षा, खेलकूद और नाट्य कला-तीनों क्षेत्रों में सक्रिय रहे। विद्यालय की ओर से उन्हें “स्वॉर्ड ऑफ़ ऑनर” से सम्मानित किया गया, जो प्रत्येक वर्ष सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी को प्रदान किया जाता है। इसके बाद उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से जनसंचार (मास कम्युनिकेशन) में स्नातकोत्तर अध्ययन प्रारंभ किया, हालांकि अभिनय के क्षेत्र में बढ़ती रुचि के कारण वे इस पाठ्यक्रम को पूर्ण नहीं कर सके। विद्यालय के पश्चात उन्होंने हंसराज कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
"इन विच एनी गिव्स इट दोज़ वंस" में छोटा किरदार
माता-पिता के निधन के पश्चात शाहरुख़ ख़ान 1991 में दिल्ली से मुंबई चले आए। इसी वर्ष उनका विवाह गौरी ख़ान से हिंदू रीति-रिवाज़ों के अनुसार संपन्न हुआ। उनके तीन बच्चे बेटा आर्यन ख़ान (जन्म 1997), बेटी सुहाना ख़ान (जन्म 2000) तथा बेटा अब्राहम ख़ान था। शाहरूख खान ने अपना करिअर की शुरूआत में दूरदर्शन के धारावाहिक "फ़ौजी" से प्रारम्भ किया जिसमे उन्होंने कमांडो अभिमन्यु राय का किरदार अदा किया।
उसके बाद उन्होंने कई धारावाहिकों में अभिनय किया, जिनमे "सर्कस" जिसमे सर्कस में ही काम करने वाले व्यक्तियों के जीवन का उल्लेख था। जो Aziz Mirza द्वारा निर्देशित था। उस ही वर्ष उन्होंने अरुंधति राय द्वारा लिखित अंग्रेज़ी फ़िल्म "इन विच एनी गिव्स इट दोज़ वंस" में एक छोटा किरदार निभाया। यह फ़िल्म दिल्ली विश्वविद्यालय में विद्यार्थी जीवन पर आधारित थी।
यह फिल्मे रही दमदार
शाहरुख ने अपने करियर में कई ऐसी फिल्में की हैं, जिनके किरदार आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। करियर के शुरुआत में शाहरुख ने 'बाजीगर', 'डर' और 'अंजाम' जैसी फिल्मों में नैगेटिव किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता। इसके बाद उन्होंने 'कुछ कुछ होता है', 'दिल तो पागल है' में रोमांटिक फिल्मों से लोगों को अपना दीवाना बनाया। इसके बाद अब वे 'पठान', 'जवान' और 'रईस' जैसी फिल्मों में एक्शन अवतार में नजर आए। इस तरह शाहरुख ने अपने करियर में हर तरह के किरदार किए और वो लोगों के दिलों में भी जगह बना गए।
करियर में जीते कई अवॉर्ड्स
शाहरुख ने अपनी एक्टिंग के दम पर कई बड़े सम्मान हासिल किए हैं। इसमें 'बाजीगर', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता है', 'देवदास', 'स्वदेस', 'चक दे! इंडिया' और 'माई नेम इज खान' जैसी फिल्मों के लिए मिले सम्मान शामिल हैं। साल 2025 में 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में शाहरुख को फिल्म 'जवान' के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया। यह उनका पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड था। वहीं साल 2005 में भारत सरकार ने उन्हें देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया था।
'मन्नत' के बाहर जमा हुए किंग खान के प्रशंसक
एक्टर के घर के बाहर मुंबई पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। सोमवार तड़के जब प्रशंसक 'मन्नत' के बाहर पहुंचने लगे तो पुलिसकर्मी गाड़ियों की जांच करते और भीड़ को नियंत्रित करते नजर आए। शाहरुख खान का जन्मदिन उनके प्रशंसकों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है। वे हर साल मुंबई में उनके घर 'मन्नत' के बाहर इकट्ठा होते हैं ताकि इस सुपरस्टार की एक झलक पा सकें। शाहरुख खान अपने जन्मदिन पर हमेशा बाहर आकर अपने फैंस से मिलते हैं और उनका अभिवादन कर आभार जताते हैं। जिससे यह पल और भी यादगार बन जाता है।
यह डॉयलॉग हुए फेमस
भारतीय और अंतरराष्ट्रीय संगीत प्रतिभाओं का एक बेहतरीन संगम देखने को मिलता है। सचिन-जिगर द्वारा कंपोज किए गए इस गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं। 'किंग' की दुनिया की एक रोमांचक झलक पेश करते हुए, म्यूजिक वीडियो की शुरुआत शाहरुख खान के इस डायलॉग से होती है: 'मैं कातिल नहीं, आशिक हूं, और निशाना मेरी माशूका है; और वो आशिक ही क्या जो दिल चीर न दे।'
यह डायलॉग तुरंत उनके किरदार का मिजाज साफ कर देता है। वीडियो का अंत शाहरुख के एक दमदार डायलॉग के साथ होता है, 'इस बार दिल में आग लगी है, अब दुनिया जलाए बिना नहीं मानूंगा।' फिल्म की खासियतों में इसके बेहतरीन एक्शन सीन और शानदार ट्रांजिशन शामिल हैं।
कब रिलीज होगी 'किंग'
सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट तथा मार्फ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा निर्मित 'किंग' 24 दिसंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: सोना-चांदी में आज बड़ी गिरावट! त्योहार से पहले खरीदारों के लिए सुनहरा मौका