टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

कावेरी जल विवाद में तमिलनाडु को झटका, SC ने याचिका की खारिज

Ajit Kumar Singh · 20 नवम्बर 2026
Cauvery water dispute SC
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक से कावेरी नदी का पानी छोड़ने की मांग को लेकर तमिलनाडु सरकार की याचिकाओं को खारिज कर दिया है। तमिलनाडु सरकार ने अदालत से कर्नाटक को कावेरी जल छोड़ने का निर्देश देने की मांग की थी। सर्वोच्च न्यायालय के इस फैसले के बाद दोनों राज्यों के बीच लंबे समय से चल रहा कावेरी जल विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। कावेरी नदी के पानी के बंटवारे को लेकर तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका है।

कावेरी नदी का पानी छोड़ने की मांग को SC ने किया खारिज

दरअसल, तमिलनाडु सरकार ने कर्नाटक से कावेरी नदी का अतिरिक्त 11 हजार मिलियन क्यूबिक फीट (TMC) पानी जारी कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दाखिल की थीं। अदालत ने जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की पीठ के माध्यम से इन याचिकाओं को खारिज कर दिया। तमिलनाडु ने आरोप लगाया था कि कर्नाटक ने पानी की बकाया मात्रा जारी नहीं की, जिससे राज्य के किसानों और फसलों पर असर पड़ रहा है। वहीं, कर्नाटक सरकार ने कम बारिश और सूखे जैसी स्थिति का हवाला देते हुए अतिरिक्त पानी छोड़ने में कठिनाई जताई थी।

ये भी पढ़ें- भारत आएंगे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह, PM मोदी के साथ होगी अहम बैठक; इन मुद्दों पर होगी चर्चा

तमिलनाडु सरकार ने पानी छोड़ने का निर्देश देने की मांग की 

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को तमिलनाडु की उस अर्जी को खारिज कर दिया जिसमें कर्नाटक को कथित कमी की भरपाई के लिए कावेरी नदी का और पानी छोड़ने का निर्देश देने की मांग की गई थी। इसे लेकर तमिलनाडु सरकार ने कावेरी नदी के पानी में अपने हिस्से को तुरंत छोड़ने के निर्देश मांगने वाली दो अर्जी दायर की थीं। जिसमें राज्य ने पानी की कमी का किसानों और फसलों पर पड़ने वाले असर का हवाला दिया। लेकिन, जस्टिस विक्रम नाथ और अपरेश कुमार सिंह की बेंच ने अर्जी खारिज कर दी है।

ये भी पढ़ें- NDA में 36 सीटों की मांग पर अखिलेश का बड़ा दावा, बोले- 'लिस्ट नहीं, एक बहाना है'