टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

मक्का पैक्ट की निकली हवा, Saudi Arabia की मदद से पीछे हटा तुर्की! पाकिस्तान, अमेरिका ने खींचा हाथ

Anurag Kumar Tripathi · 24 अक्टूबर 2026
Saudi Arabia

Saudi Arabia: मिडिल ईस्ट की राजनीति में सऊदी अरब, तुर्की, पाकिस्तान और अमेरिका की भूमिका अक्सर चर्चा में रहती है। क्षेत्रीय सुरक्षा, रक्षा सहयोग और मुस्लिम देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को लेकर होने वाली किसी भी पहल का असर अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पड़ सकता है।

इसी बीच मक्का पैक्ट को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या इस समझौते से जुड़ी उम्मीदें कमजोर पड़ रही हैं। हूती विद्रहियों द्वारा सऊदी के एयरपोर्ट पर निशाना बनाया जा रहा है। इस कारण से कई लोगों की जान भी चली गई।

मक्का पैक्ट से पीछे हटे तुर्की और पाकिस्तान?

मक्का इस्लामी दुनिया का एक महत्वपूर्ण धार्मिक केंद्र है। इस नाम से जुड़ी किसी भी क्षेत्रीय पहल को मुस्लिम देशों के बीच सहयोग और एकजुटता के नजरिए से देखा जा सकता है। तुर्किये के रक्षा मंत्री यासर गुलर ने कहा है कि उनका देश हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में शामिल नहीं होगा।

यह बयान ऐसे समय सामने आया है जब अगस्त में ही तुर्किये, सऊदी अरब और पाकिस्तान ने मक्का रक्षा समझौते पर साइन किया था। इसके तहत एक पर हमला तीनों पर माना जाएगा। इससे पहले पाकिस्तान और अमेरिका भी सऊदी को मदद देने से इनकार कर चुके हैं।

क्या अमेरिका ने मक्का पैक्ट से हाथ खींच लिया?

इस पूरे घटनाक्रम में अमेरिका की भूमिका को लेकर भी सवाल उठते हैं। लेकिन सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करने वाले देश सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान हैं। अमेरिका इस समझौते का हस्ताक्षरकर्ता सदस्य नहीं है।

वहीं रॉयटर्स के मुताबिक सऊदी अरब ने सीधे अमेरिकी सैन्य हमले की मांग की थी, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने इससे इनकार कर दिया। बताते चले कि इस महीने इस महीने हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के बड़े एयरपोर्ट और दूसरी अहम जगहों पर मिसाइलों और अन्य हथियारों से हमले किए हैं।

यह भी पढ़े - एक क्लिक और Pakistan की तबाही तय! समुद्र के अंदर भारत की नई ताकत से क्यों बौखलाया पड़ोसी मुल्क?