टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

'शांत रहें और घर..' Saudi Arabia में रह रहे भारतीयों से राजदूत विपुल ने की खास अपील, जानें सबकुछ

Anurag Kumar Tripathi · 16 अक्टूबर 2026
Saudi Arabia

Saudi Arabia: सऊदी अरब में बढ़ते सुरक्षा तनाव और रियाद एयरपोर्ट पर हुए हमले के बाद वहां रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भारत सरकार सतर्क है। सऊदी अरब में भारत के राजदूत विपुल और भारतीय दूतावास ने नागरिकों से शांत रहने, सतर्कता बरतने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

दूतावास ने हवाई हमले की स्थिति में घर के अंदर रहने और मौजूदा घटनाक्रम से जुड़े वीडियो या खबरों को बिना पुष्टि के साझा नहीं करने की सलाह भी दी है।

भारतीय राजदूत ने कर दी खास अपील

सऊदी अरब में रह रहे भारतीयों से शांत और सतर्क रहने तथा हवाई हमले की स्थिति में घर के अंदर ही रहने की अपील की गई है। रियाद में भारतीय दूतावास ने गुरुवार को बताया कि सऊदी एयरलाइंस भारत के लिए अपनी उड़ानें जारी रखे हुए हैं, जबकि एयर इंडिया और इंडिगो ने इस देश से अपनी सेवाएं रद्द कर दी हैं।

हाल ही में हुए हमलों के मद्देनजर भारतीय समुदाय के लिए जारी एक वीडियो संदेश में, सऊदी अरब में भारत के राजदूत विपुल ने कहा कि भारत ने देश में नागरिक सुविधाओं और बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की निंदा की है।
राजदूत विपुल ने कहा, "हम सऊदी अरब के लोगों और नेतृत्व के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़े हैं। हम इन हमलों में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।"

भारतीय नागरिकों को क्या सलाह दी गई?

दूतावास ने भारतीय समुदाय से कुछ जरूरी सावधानियां बरतने को कहा है - 
सतर्क रहें: स्थानीय प्रशासन और भारतीय दूतावास के आधिकारिक निर्देशों पर नजर रखें।
जरूरत पड़ने पर घर के अंदर रहें: हवाई हमले या सुरक्षा संबंधी खतरे की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर रहें और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें।
अफवाहों से बचें: घटनाओं से जुड़े अपुष्ट वीडियो, तस्वीरें या खबरें सोशल मीडिया पर साझा न करें।
यात्रा से पहले जानकारी लें: उड़ानों में बदलाव या रद्द होने की आशंका को देखते हुए एयरलाइन से अपनी फ्लाइट की स्थिति की पुष्टि करें।