टीएनपी न्यूज़
होम / खेल
खेल

बेंगलुरु में 15 बॉल फॉर्मूला के साथ उतरेंगे संजू सैमसन! आंकड़े देख उड़े वेस्टइंडीज के होश

Aman sharma · 17 अक्टूबर 2026
बेंगलुरु में 15 बॉल फॉर्मूला के साथ उतरेंगे संजू सैमसन! आंकड़े देख उड़े वेस्टइंडीज के होश

Sanju Samson: शनिवार को बेंगलुरु में टी20 सीरीज के डिसाइडर मैच में जब इंडिया वेस्ट इंडीज से खेलेगा, तो सभी की नजरें संजू सैमसन पर होंगी, जिन्होंने पिछले मैच में हैदराबाद में अपनी टीम के 248 रन के बड़े टारगेट का पीछा करते हुए जबरदस्त हाफ-सेंचुरी लगाई थी।

संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी हमेशा की तरह इंडिया के लिए काफी जरूरी होगी, क्योंकि सीरीज 2-2 से बराबर है। संजू पर और भी अधिक ध्यान रहेगा। फॉर्मेट में अपने इनकंसिस्टेंट फॉर्म के बावजूद, सैमसन एक बार जम जाने के बाद बड़ा स्कोर बनाने के लिए जाने जाते हैं, और '15-बॉल फॉर्मूला' ने इस साल ओपनर की सफलता में बहुत बड़ा रोल निभाया है।

शानदार फॉर्म में संजू

संजू इस साल इंडिया के लिए शानदार फॉर्म में रहे हैं, जिसमें इस साल टी20 वर्ल्ड कप के दौरान लगातार तीन फिफ्टी शामिल हैं, जिसके दौरान उन्हें करो या मरो मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी।

इसके बाद सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ और न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में अहम पारियों से इंडिया को टाइटल जिताने के लिए 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का खिताब मिला था। इन पारियों से पता चलता है कि संजू एक बार जम जाने के बाद कितना बड़ा खतरा बन जाते हैं।

15 बॉल का आंकड़ा लक्की

संजू सैमसन के लिए यह कहना गलत नहीं होगा कि उनके लिए 15 बॉल का आंकड़ा काफी लक्की है, क्योंकि इतनी बॉल खेलने के बाद उनको आउट करना विरोधी गेंदबाज के लिए काफी मुश्किल होती है। 15 बॉल का आंकड़ा छू लेने के बाद उन्होंने अधिकांश मैच में बड़े स्कोर बनाए हैं, उन्होंने 9 दूसरी पारियों में ऐसा किया है और सात हाफ-सेंचुरी बनाई हैं। इन 9 पारियों में उन्होंने 71 की औसत से 568 रन बनाए हैं, जिसमें 196 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट रहा है।

24 पारियों में 687 रन

संजू सैमसन के लिए साल 2026 देखें तो वह काफी शानदार रहा है। इस वर्ष विकेटकीपर बल्लेबाज ने टी20आई में कुल 24 पारियां खेली हैं, जिसमें 29.86 की औसत और 178.44 के स्ट्राइक रेट के साथ 687 रन बनाए हैं।

इस दौरान उनके बल्ले से सात अर्धशतकीय पारियां निकलीं और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 97 रन रहा। इनमें से 15 बार ऐसा हुआ जब संजू 15 बॉल तक नहीं टिक पाए, और उन्होंने 7.9 के एवरेज से 119 रन बनाए, और उनका बेस्ट स्कोर 27 रहा।

भारत-वेस्टइंडीज का स्क्वाड

टीमें: इंडिया टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, मयंक यादव, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई

वेस्टइंडीज टीम: शाई होप (विकेट कीपर), ज्वेल एंड्रयू, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेस, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ, अकील होसेन, आमिर जांगू, मैथ्यू फोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कामिल पूरन।

ये भी पढ़ें- शुभमन गिल की वापसी, 22 वर्षींय उदय सहारन कप्तान, रणजी ट्रॉफी 2026-27 के दूसरे मैच के लिए पंजाब की टीम