समय रैना ने रचा इतिहास, YouTube पर 10 लाख पेड चैनल मेंबर्स बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिएटर बने
नई दिल्ली: स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में एक नया इतिहास रच दिया है। वह YouTube पर 10 लाख पेड चैनल मेंबर्स (Paid Channel Members) का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के पहले क्रिएटर बन गए हैं। YouTube ने खुद इस उपलब्धि की पुष्टि Google India Blog पर अपनी ताजा पोस्ट के जरिए की है।
YouTube ने इस बड़ी उपलब्धि पर समय रैना को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपने कंटेंट और लाइव शोज के जरिए दर्शकों के साथ एक मजबूत रिश्ता बनाया है। प्लेटफॉर्म ने इसे समय रैना के साथ-साथ भारत के पूरे क्रिएटर इकोसिस्टम के लिए भी गर्व का क्षण बताया।
कॉमेडी से Chess Streaming तक का सफर
समय रैना ने अपने करियर की शुरुआत स्टैंडअप कॉमेडियन के तौर पर की थी। धीरे-धीरे उन्होंने YouTube पर अपनी पहचान बनाई और बाद में Chess Streaming की दुनिया में भी कदम रखा। उनकी कॉमेडी, अनोखा अंदाज और दर्शकों से जुड़ने की कला ने उन्हें बड़ी लोकप्रियता दिलाई।
हालांकि, उनके करियर को नई ऊंचाई लोकप्रिय शो 'India's Got Latent' से मिली। इस शो ने इंटरनेट पर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की और समय रैना देश के चर्चित डिजिटल क्रिएटर्स में शामिल हो गए।
विवादों के बीच भी नहीं मानी हार
समय रैना का सफर हमेशा आसान नहीं रहा। साल 2025 में उनके शो 'India's Got Latent' में पॉडकास्टर Ranveer Allahbadia की एक आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया था।
इस मामले में समय रैनाऔर शो से जुड़े अन्य पैनलिस्टों के खिलाफ कई पुलिस शिकायतें और FIR दर्ज हुईं। विवाद के बाद शो के पहले सीजन के एपिसोड YouTube से हटा दिए गए।
इस मुश्किल दौर के बाद समय रैना ने साल 2026 में अपने स्टैंडअप स्पेशल 'Still Alive' के साथ शानदार वापसी की। इस शो में उन्होंने अपने मुश्किल समय और उससे उबरने के अनुभवों को भी साझा किया। उनके लाइव शोज को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और YouTube पर भी उन्हें लाखों व्यूज हासिल हुए।
'India's Got Latent' के दूसरे सीजन से फिर मचाई धूम
दर्शकों की लगातार मांग के बीच Samay Raina ने 2026 में 'India's Got Latent' के दूसरे सीजन के साथ वापसी की। इस सीजन में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी नजर आए, जिनमें Alia Bhatt, Varun Dhawan और Raghav Juyal जैसे नाम शामिल हैं।
अब YouTube पर 10 लाख पेड चैनल मेंबर्स का आंकड़ा पार करना समय रैना के करियर की एक और बड़ी उपलब्धि बन गया है। उनकी यह सफलता दिखाती है कि विवादों और मुश्किलों के बावजूद मजबूत फैन बेस और दर्शकों के साथ जुड़ाव किसी भी क्रिएटर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है। समय रैना की यह उपलब्धि भारतीय डिजिटल क्रिएटर इंडस्ट्री के लिए भी एक बड़ी मिसाल है।
यह भी पढ़ें: अमित शाह से मिली 'रामायण' की टीम, रणबीर कपूर समेत सितारों को मिली बधाई; 2000 करोड़ की कमाई की ओर फिल्म
यह भी पढ़ें: 54वां जन्मदिन मना रहें अर्जुन रामपाल, इस फैशन डिजाइनर के मदद से बदली किस्मत